May Auto Sales: देश की दिग्गज ऑटो कंपनियों ने मई महीने के बिक्री आंकड़े जारी कर दिए हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बताया है कि उसने मई में कुल 61415 वाहन बेचे हैं। जबकि जापानी ब्रोकरेज हाउस नोमुरा का अनुमान था कि इस अवधि में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 66600 वाहन रह सकती है। मई महीने में कंपनी की कुल पैसेंजर वाहन बिक्री सालाना आधार पर 22 फीसदी की बढ़त के साथ 32886 यूनिट रही है। जबकि कंपनी ने मई 2022 में 26904 पैसेंजर वाहन बेचे थे। मई 2023 में कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 14 फीसदी की बढ़त के साथ 61415 यूनिट रही है। वहीं, कंपनी ने मई 2022 में कुल 53726 वाहन बेचे थे। मई 2023 में कंपनी का एक्पोर्ट का आंकड़ा सालना आधार पर 29 फीसदी की बढ़त के साथ 2616 यूनिट रहा है। जबकि मई 2022 में कंपनी ने 2,028 वाहन एक्सपोर्ट किए थे।
मई 2023 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल ट्रैक्टर बिक्री सालाना आधार पर 4 फीसदी की गिरावट के साथ 34126 यूनिट पर रही है। वहीं, मई 2022 में कंपनी की कुल ट्रैक्टर बिक्री 35722 यूनिट रही थी। मई 2023 में कंपनी का कुल ट्रैक्टर एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 35 फीसदी की गिरावट के साथ 1,013 यूनिट पर रहा है। वहीं, मई 2022 में कंपनी का कुल ट्रैक्टर एक्सपोर्ट 1,569 यूनिट रहा था।
मई 2023 में कंपनी की थ्री-व्हीलर बिक्री सालाना आधार पर 61 फीसदी की बढ़त के साथ 5851 यूनिट पर रही है। वहीं, मई 2022 में कंपनी का कुल थ्री-व्हीलर बिक्री 3,645 पर यूनिट रहा थी।
May Auto Sales: मारुति सुजुकी
मारुति सुजुकी ने बताया है कि उसने मई में कुल 1.78 लाख वाहन बेचे हैं। जबकि जापानी ब्रोकरेज हाउस नोमुरा का अनुमान था कि इस अवधि में मारुति सुजुकी की बिक्री 1.65 लाख वाहन रह सकती है। मई महीने में कंपनी की कुल वाहन बिक्री सालाना आधार पर 10.6 फीसदी की बढ़त के साथ 1.78 लाख यूनिट रही है। जबकि कंपनी ने मई 2022 में 1.61 लाख वाहन बेचे थे। मई 2023 में कंपनी की कुल घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 12.7 फीसदी की बढ़त के साथ 1.51 लाख यूनिट रही है। वहीं, कंपनी ने मई 2022 में घरेलू बाजार में कुल 1.34 लाख वाहन बेचे थे।
मई 2023 में कंपनी का एक्पोर्ट का आंकड़ा सालना आधार पर 2.6 फीसदी की गिरावट के साथ 26477 यूनिट रहा है। जबकि मई 2022 में कंपनी ने 27191 वाहन एक्सपोर्ट किए थे। मई 2023 में कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 1.43 लाख पैसेंजर वाहन बेचे हैं। वहीं, मई 2022 में कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 1.24 लाख पैसेंजर वाहन बेचे थे। मई में घरेलू बाजार में कंपनी की पैसेंजर वाहन बिक्री में सालाना आधार पर 15.3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
May AutoSales: VST टिलर्स
VST टिलर्स ने मई 2023 में कुल 3756 वाहन बेचे हैं। इस अवधि में कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर 3.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। मई 2022 में कंपनी ने कुल 3,628 वाहन बेचे थे।
May Auto Sales: एस्कॉर्ट कुबोटा
एस्कॉर्ट कुबोटा ने मई 2023 में कुल 9167 वाहन बेचे हैं। इस अवधि में कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर 8.9 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। मई 2022 में कंपनी ने कुल 8421 वाहन बेचे थे। मई 2023 में कंपनी की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 13.5 फीसदी की बढ़त के साथ 8704 यूनिट पर रही है। वहीं, मई 2022 में कंपनी ने घरेलू बाजार में 7667 यूनिट की बिक्री की थी। मई 2023 में कंपनी के एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 38.6 फीसदी गिरावट देखने के मिली है और ये 754 यूनिट से घटकर 463 यूनिट पर आ गया है।
मई 2023 में बजाज ऑटो की कुल बिक्री 3.55 लाख यूनिट रही है। जबकि नोमुरा ने मई में 3.50 लाख यूनिट की बिक्री का अनुमान लगाया था। मई 2023 में बजाज ऑटो की कुल बिक्री सालाना आधार पर 29 फीसदी की बढ़त के साथ 3.55 लाख यूनिट रही है। जबकि कंपनी ने मई 2022 में 2.75 लाख यूनिट की बिक्री की थी। मई 2023 में कंपनी की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 103 फीसदी बढ़कर 2.28 लाख यूनिट रही है जो मई 2022 में 1.12 लाख यूनिट रही थी।
मई 2023 में कंपनी के एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 23 फीसदी की गिरावट हुई है और ये पिछली मई के 1.63 लाख यूनिट से घटकर मई 2023 में 1.26 लाख यूनिट पर आ गया है। मई 2023 में कंपनी की टू-व्हीलर बिक्री में सालाना आधार पर 23 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। इस अवधि में कंपनी ने 3.07 लाख टू-व्हीलर बेचे हैं। जबकि मई 2022 में कंपनी ने 2.49 लाख टू-व्हीलर बेचे थे। मई 2023 में कंपनी की थ्री-व्हीलर बिक्री में सालाना आधार पर 80 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। इस अवधि में कंपनी ने 47452 थ्री-व्हीलर बेचे हैं। जबकि मई 2022 में कंपनी ने 26369 थ्री-व्हीलर बेचे थे।