Get App

सरकारी बस स्टैंड से भी गंदा टॉयलेट, Byju's में हाल बेहाल, एंप्लॉयीज ने सुनाई दुखभरी

Byju's News: भारी दिक्कतों से जूझ रही एडुटेक स्टार्टअप बायजूज (Byju's) में अब काम-काज का भी माहौल खराब हो रहा है। इसके बंगलुरु में स्थित ऑफिसों में एंप्लॉयीज के मनोबल पर निगेटिव असर पड़ा है क्योंकि लागत में कटौती और ऑपरेशनल इश्यूज वर्कप्लेस पर बोझ बन रही हैं। एक एंप्लॉयी ने तो बताया कि नवंबर में कई दिनों तक इसके प्रेस्टिज टेक पार्क ऑफिसर का टॉयलेट सरकारी बस स्टॉप से भी बुरा दिखने लगा था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 08, 2024 पर 10:55 PM
सरकारी बस स्टैंड से भी गंदा टॉयलेट, Byju's में हाल बेहाल, एंप्लॉयीज ने सुनाई दुखभरी
Byju's को तीन महीने के भीतर 120 करोड़ डॉलर का टर्म लोन बी चुकाना है।

Byju's News: भारी दिक्कतों से जूझ रही एडुटेक स्टार्टअप बायजूज (Byju's) में अब काम-काज का भी माहौल खराब हो रहा है। इसके बंगलुरु में स्थित ऑफिसों में एंप्लॉयीज के मनोबल पर निगेटिव असर पड़ा है क्योंकि लागत में कटौती और ऑपरेशनल इश्यूज वर्कप्लेस पर बोझ बन रही हैं। एक एंप्लॉयी ने तो बताया कि नवंबर में कई दिनों तक इसके प्रेस्टिज टेक पार्क ऑफिसर का टॉयलेट सरकारी बस स्टॉप से भी बुरा दिखने लगा था। कई बार शिकायत के बाद मैनेजमेंट ने इसकी सफाई करायी। हालांकि इसके बाद भी यह समस्या बार-बार आती रही और जब तक कोई शिकायत नहीं करता, तब तक साफ-सफाई को लेकर कुछ नहीं होता है।

सफाई कर्मचारियों की संख्या भी कम कर दी गई है। पहले स्टॉफ को एंप्लॉयीज कॉफी, चाय के अलावा ब्रेड और जैम, सूप जैसी नाश्ते की चीजें मिलती थी जो अब बंद हो गई हैं। एंप्लॉयी ने बताया कि कॉफी मशीन तक हट गया है और अब सिर्फ पानी ही बचा है। एक एंप्लॉयी ने बताया कि प्रेस्टिज टेक पार्क में सात लिफ्ट हैं जिसमें से तीन एक महीने से ऊपर हो गए, बंद पड़े हैं लेकिन उन्हें बनवाने की कोई कोशिश भी नहीं हुई है।

दिसंबर में लागत में 41% की भारी कटौती

बायजूज को ये दिक्कतें इसलिए हो रही हैं क्योंकि इस तीन महीने के भीतर 120 करोड़ डॉलर का टर्म लोन बी चुकाना है। हालांकि इसकी दो सब्सिडियरीज- एपिक और ग्रेट लर्निंग के बिकने के संकेत नहीं दिख रहे हैं और इसके पास पैसों की भी कमी है तो अब लागत में बड़ी कटौती ही एकमात्र विकल्प रह गया है। इसी का असर एंप्लॉयीज को बुनियादी सुविधाएं और सफाई का स्टैंडर्ड मेंटेन करने में दिक्कत हो रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें