बायजूस (Byju's) की सबसे बड़े शेयरहोल्डर प्रोसेस (Prosus) ने उसकी फेयर वैल्यू को एक बार फिर से घटा दिया है। प्रोसेस ने Byju's की वैल्यू घटाकर 5.1 अरब डॉलर कर दी है। यह भारत की सबसे मूल्यवान स्टार्टअप के लिए एक और झटका है। प्रोसस के पास बायजूस में 9.6 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उसने अपनी इस हिस्सेदारी का 9.3 करोड़ डॉलर आंका है। इस हिसाब से Byju's की कुल वैल्यू करीब 5.1 बिलियन डॉलर आती है। Byju's का आधिकारिक तौर पर वैल्यूएशन आखिरी बार अक्टूबर 2022 में 22 बिलियन डॉलर से अधिक लगाया गया था, जब उसने 25 करोड़ डॉलर के फंडिंग राउंड को पूरा किया था।