एडटेक स्टार्टअप Byju's राइट्स इश्यू (Byju's Rights Issue) के माध्यम से पैसे जुटाने पर विचार कर रहा है। यह इश्यू मौजूदा निवेशकों को ऐसे समय में अधिक आकर्षक कीमत पर अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की इजाजत देगा, जब स्टार्टअप की वैल्यूएशन (Byju's Valuation) तेजी से गिरी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, संकटग्रस्त एडटेक स्टार्टअप 2 अरब डॉलर से कम की वैल्यूएशन पर 10 करोड़ डॉलर के राइट्स इश्यू के माध्यम से पैसे जुटाने की कोशिश कर रहा है।
