Byju's से 4000 लोगों की जा सकती है नौकरी कंपनी में बड़े पैमाने पर रिस्ट्रक्चरिंग की तैयारी

बड़े पैमाने पर कंपनी से कर्मचारियों की छंटनी पर Byju's ने कहा कि हम ऑपरेशनल स्ट्रक्चर को आसान बानेन और लागात आधार को कम करने की प्लानिंग कर रहे हैं। बेहत कैश फ्लो मैनेजमेंट के लिए बिजनेस को रिस्ट्रक्चर किया जा रहा है और अब यह अपनी आखिरी स्टेज में पहुंच गया है।

अपडेटेड Sep 27, 2023 पर 8:27 AM
भारत की सबसे एडटेक कंपनी बायजू (Byju's) एक बार फिर से बड़े पैमाने पर अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की प्लानिंग में है

भारत की सबसे एडटेक कंपनी बायजू (Byju's) एक बार फिर से बड़े पैमाने पर अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की प्लानिंग में है। कंपनी बड़े पैमाने पर रिस्ट्रक्चरिंग की तैयारी में है। जिस वजह से एक बार फिर से इसमें बड़ी छंटनी होने जा रही है। Byju's इस बार 4,000 लोगों को नौकरी से निकालने की प्लानिंग में है। अब इस पर कंपनी के नए इंडिया CEO का बयान भी आया है।

क्या कहा कंपनी ने

बड़े पैमाने पर कंपनी से कर्मचारियों की छंटनी पर Byju's ने कहा कि हम ऑपरेशनल स्ट्रक्चर को आसान बानेन और लागात आधार को कम करने की प्लानिंग कर रहे हैं। बेहत कैश फ्लो मैनेजमेंट के लिए बिजनेस को रिस्ट्रक्चर किया जा रहा है और अब यह अपनी आखिरी स्टेज में पहुंच गया है। Byju's के नए इंडिया सीईओ अर्जुन मोहन, अगले कुछ हफ्तों में इस प्रोसेस को पूरा करेंगे और रेगुलर ऑपेरेशन को एक नया विजन देंगे।


नए CEO ने शुरू की है बड़े पैमाने पर कंपनी में रिस्ट्रक्चर की कवायद

इस मामले से अवगत लोगों का ऐसा कहना है कि एडटेक फर्म बायजू के नए भारत के CEO अर्जुन मोहन ने बड़े पैमाने पर कंपनी में रिस्ट्रक्चर की कवायद शुरू कर दी है, जिससे 4,000-5,000 नौकरियों में कटौती हो सकती है। इन नौकरियों में कटौती से बायजू को ऑपेरट करने वाली यूनिट थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के भारत में काम करने वाले इंप्लॉइस पर भी असर पड़ने की उम्मीद है। इसके अलावा सूत्रों का यह भी कहना है कि इसमें आकाश के कर्मचारी भी शामिल होंगे।

SEBI का फिनफ्लुएंसर पर लगाम लगाने का प्रस्ताव, Zerodha ने कहा, "हमारा 10% नया बिजनेस हो सकता है प्रभावित" | Moneycontrol Hindi

CEO ने कंपनी को कराया इस फैसले से अवगत

लंबे समय तक बायजू के दिग्गज रहे मोहन, जिन्हें कुछ हफ्ते पहले सीईओ बनाया गया था उन्होंने इस मामले में कंपनी के लोगों को इंफॉरम कर दिया है। कंपनी में नौकरी में होने वाली कटौती से सेल्स और मार्केटिंग पर भी असर देखने को मिलेगा। यह कटौती ऐसे वक्त में हुई है जब एडटेक यूनिकॉर्न खुद कैश की कमी से जूझ रहा है। कंपनी ने ऑफिस स्पेस भी छोड़ दिया है। इसके अलावा बायजू अपनी सब्सिडरी कंपनियों के बिक्री की संभावना भी तलाश कर रही है। इसके अलावा कंपनी बाहरी फंडिग भी जुटा रही है। कंपनी इससे पहले भी की बार छंटनी कर चुकी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।