भारत की सबसे एडटेक कंपनी बायजू (Byju's) एक बार फिर से बड़े पैमाने पर अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की प्लानिंग में है। कंपनी बड़े पैमाने पर रिस्ट्रक्चरिंग की तैयारी में है। जिस वजह से एक बार फिर से इसमें बड़ी छंटनी होने जा रही है। Byju's इस बार 4,000 लोगों को नौकरी से निकालने की प्लानिंग में है। अब इस पर कंपनी के नए इंडिया CEO का बयान भी आया है।
