Byju's News: दिग्गज एडुटेक फर्म बायजूज अब एक नई दिक्कत में फंस गई है। केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने 9 हजार करोड़ रुपये के मामले में इसे कारण बताओ नोटिस भेजा है। इसे यह नोटिस विदेशी मुद्रा से जुड़े नियमों FEMA (फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट) के उल्लंघन के मामले में भेजा गया है। हालांकि कंपनी का कहना है कि इसे एन्फोर्स्मन्ट डाइरेक्टरट (ED) से कोई नोटिस नहीं मिला है। सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक ED ने बायजूज की पैरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड और इसके फाउंडर बायजू रवींद्रन को नोटिस भेजा है। इस मामले में ED ने कोई जवाब नहीं दिया है।
