Byju's Crisis: एडटेक स्टार्टअप Byju's की पेरेंट कंपनी ‘थिंक एंड लर्न’ (Think & Learn Private Limited) फिलहाल आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड (Aakash Education Services Limited) में करीब 6 प्रतिशत हिस्सेदारी नहीं बेच सकेगी। यह आदेश एक आपातकालीन मध्यस्थता अदालत ने दिया है। आकाश एजुकेशन, थिंक एंड लर्न की सहायक कंपनी है, जो अरबपति डॉक्टर रंजन पई के नेतृत्व वाले MEMG फैमिली ऑफिस से जुटाए गए लगभग 350 करोड़ रुपये का भुगतान करने में विफल रही है। MEMG फैमिली ऑफिस ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए मार्च में मध्यस्थता कार्यवाही शुरू की थी।
