Byju's के लिए यह हफ्ता खास है। उसकी बातचीत कर्ज देने वाली कंपनियों (lenders) के साथ होने वाली है। लेंडर्स के साथ बायजूस के रिश्ते काफी खराब हो चुके हैं। कंपनी अपने लेंडर से अलग-अलग बात करना चाहती है। उसका मानना है कि इससे सुलह का रास्ता निकल सकता है। अभी यह मामला अमेरिकी में कानूनी प्रक्रिया में है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह बताया। इस बातचीत के दो-तीन चलने की उम्मीद है। इनमें बायजूस को कर्ज देने वाली बड़ी कंपनियां शामिल होंगी। इस बारे में बायजूस ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
बातचीत से निकल सकता है रास्ता
इस बारे में Houlihan Lokey Inc ने भी सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया। इस लॉ फर्म को बायजूस को कर्ज देने वाली कंपनियों ने हायर किया है। एक सिक्योरिटी एटॉर्नी ने नाम जाहिर नहीं करने पर कहा, "यह विवाद TLB के timeline के acceleration को लेकर है। acceleration बहुत असामान्य नहीं है। मेरा मानना है कि दोनों पक्ष इस बारे में बातचीत से रास्ता निकालने की कोशिश कर सकते हैं।"
छह महीनों से लेंडर्स से चल रहा विवाद
यह बातचीत बायजूस के लिए बहुत अहम है, क्योंकि इस कंपनी का अपने लेंडर्स के साथ छह महीनों से ज्यादा समय से विवाद चल रहा है। जिस लोन को लेकर विवाद है, वह 1.2 अरब डॉलर का है। बायजूस ने इसे नवंबर 2021 में लिया था। यह सबसे बड़े बगैर रेटिंग वाले टर्म लोन बी (TLB) में से एक है। पिछले हफ्ते बायजूस टीएलबी पर 4 करोड़ डॉलर इंटरेस्ट का पेमेंट नहीं कर सकी थी। इसकी जगह उसने लोन देने वाले कंपनी Redwood Management LLC के खिलाफ न्यूयॉर्क सुप्रीम कोर्ट में याचिका फाइल की थी।
लेंडर्स के समूह ने जारी किया बयान
बायजूस ने Redwood को 'Predatory' बताया था और उसे डिसक्वालिफाय करने के लिए एक नोटिस जारी किया था। इससे यह इनवेस्टमेंट कंपनी TLB के तहत अपने अहम अधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पाएगी। बायजूस के अमेरिका में कोर्ट जाने के दो दिन बाद लेंडर्स के समूह ने एक बयान जारी किया था। इस समूह की बायजूस को दिए गए TLB में 85 फीसदी हिस्सेदारी है। समूह ने बयान में कोर्ट में दाखिल मामले को 'Meritless' बताया था। उन्होंने इसे बायजूस के अपनी देनदारी से बचने के लिए उठाया गया कदम बताया था।