कॉफी के बिजनेस में उतरे क्रिकेटर विराट कोहली, स्टार्टअप रेज कॉफी में लगाया पैसा

क्रिकेटर विराट कोहली ने ने पैकटबंद कॉफी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी रेज कॉफी (Rage Coffee) में निवेश किया है

अपडेटेड Mar 23, 2022 पर 8:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
क्रिकेटर विराट कोहली ने रेज कॉफी में किया निवेश

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अब कॉफी के बिजनेस में कदम रखा है। कोहली ने पैकटबंद कॉफी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी रेज कॉफी (Rage Coffee) में निवेश किया है। साथ ही रेज कॉफी ने विराट कोहली को अपना "ब्रांड एम्बैसडर" भी बना लिया है।

हालांकि नई दिल्ली मुख्यालय वाली इस स्टार्टअप कंपनी ने कोहली के किए गए निवेश की राशि का खुलासा नहीं किया है।

कंपनी ने बुधवार को कहा कि वह देशभर में अपनी ऑनलाइन उपस्थिति और ऑफलाइन मौजूदगी का विस्तार करने की योजना बना रही है और मार्केटिंग व डिस्ट्रीब्यूशन उद्देश्यों के लिए नई पूंजी का उपयोग करेगी।


यह भी पढ़ें- 7 लाख डॉलर की घड़ियां, सुपर यॉट, 700 कारें, आलीशान महल.... जानिए कितनी बड़ी है पुतिन की संपत्ति की लिस्ट

कंपनी ने एक बयान में कहा, "रेज कॉफी इस पैसे का इस्तेमाल उत्पादन बढ़ाने, नए-नए उत्पाद पेश करने और सीनियर मैनेजमेंट प्रतिभाओं को जोड़ने के लिए भी करेगी।"

इससे पहले अगस्त 2021 में, रेज कॉफी ने सिक्स्थ सेंस वेंचर्स की अगुआई वाली अपनी सीरीज ए फंडिंग राउंड के हिस्से के रूप में 50 लाख अमरीकी डालर की वृद्धि पूंजी जुटाई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।