दुनिया की सबसे अधिक वैल्यूएशन वाली एडटेक कंपनी बायजू (Byju's) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। करीब 22 अरब डॉलर के वैल्यूएशन वाली बायजू ने अपनी सभी ग्रुप कंपनियों को मिलाकर कुल 2,500 रुपये एंप्लॉयी की छंटनी की है। दो साल की बंपर उछाल के बाद एडटेक कंपनियों की ग्रोथ अब धीमी हुई, जिसके चलते बायजू रवींद्र की अगुआई वाली यह यूनिकॉर्न कंपनी आक्रामक तरीके से अपनी लागत घटाने के तरीकों पर काम कर रही है।
