DeHaat Layoffs : 11.5 करोड़ डॉलर जुटाने के एक साल से भी कम वक्त के भीतर एग्रीटेक स्टार्टअप देहाट अपने यहां छंटनी का बड़ा फैसला किया है। इस क्रम में स्टार्टअप ने 500 कर्मचारी निकाले हैं। हालांकि, स्टार्टअप के फाउंडर और सीईओ शशांक कुमार ने इस आंकड़े को गलत बताया है। कंपनी द्वारा बीते साल जुटाई गई रकम को किसी भारतीय एग्रीकल्चर टेक स्टार्टअप की सबसे बड़ी फंडिंग बताया गया था।
