एलॉन मस्क के पिता एरॉल मस्क को 'नहीं है अपने अरबपति बेटे पर गर्व', बोले- अब वह बूढ़ा हो गया है

एरॉल मस्क (Errol Musk) ये तक दावा किया कि वास्तव में, Tesla और SpaceX मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) खुद भी अपने करियर ग्रोथ को लेकर इतने खुश नहीं होंगे

अपडेटेड Aug 02, 2022 पर 12:52 PM
एलॉन मस्क के पिता एरॉल मस्क को नहीं है अपने अरबपति बेटे पर गर्व

जिस तरह बिजनेसमैन एलॉन मस्क (Elon Musk) सोशल मीडिया और खबरों में छाए रहते हैं। उनकी पिता भी आज कल चर्चाओं में हैं। पहले वे अपनी सौतेली बेटी के साथ अफेयर को लेकर खबरों में रहे, तो वहीं अब उन्होंने अपने बेटे एलॉन मस्क (Elon Musk) को लेकर एक बयान दिया है। एलॉन मस्क के पिता एरोल मस्क (Errol Musk) का कहना है कि उन्हें अपने अरबपति बेटे पर गर्व नहीं है, क्योंकि पूरे मस्क परिवार ने ही काफी कुछ हासिल किया है।

उन्होंने ये तक दावा किया कि वास्तव में, Tesla और SpaceX मालिक एलॉन मस्क खुद भी अपने करियर ग्रोथ को लेकर इतने खुश नहीं होंगे।

76 साल के एरोल मस्क ने ऑस्ट्रेलिया के 'द काइल एंड जैकी ओ शो' में यह बातें कही। 20 मिनट के इस इंटरव्यू के दौरान, उन्होंने अपनी सौतेली बेटी से अफेयर और उससे हुए अपने बच्चों समेत कई मुद्दों पर बात की।


लेकिन जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें एलॉन मस्क पर गर्व है, तो एरॉल ने जवाब दिया: "नहीं। आप जानते हैं। हमारा एक ऐसा परिवार है, जो लंबे समय से बहुत कुछ कर रहा है। ऐसा नहीं है कि हमने अचानक कुछ करना शुरू कर दिया है।"

बड़े मस्क ने कहा कि उन्होंने और उनके बच्चों ने अपनी पहली पत्नी और उनके बच्चों एलॉन, किम्बल और टोस्का के साथ - चीन, अमेजॉन रेन फॉरेस्ट और दूसरी जगहों की यात्रा की हैं और बहुत सी चीजें एक साथ देखी हैं। हालांकि, उन्होंने एक बात मानीं कि हो सकता है कि एलॉन ने अपने बाकी भाई-बहनों से ज्यादा हासिक किया हो।

एरॉल मस्क ने कहा, "उन्होंने बहुत सी चीजें देखी हैं और हमने एक साथ बहुत सी चीजें की हैं। लेकिन एलॉन वास्तव में इस सब से काफी आगे निकल गए हैं।"

एलॉन मस्क ने ट्विटर के खिलाफ दायर किया काउंटर सूट, जानिए क्या है पूरा मामला

एलॉन के पिता ने इंटरव्यू के दौरान कहा, अपनी इतनी सफलता के बावजूद, एलॉन मस्क "उतना खुश नहीं हैं, जितना वह होना चाहते हैं", क्योंकि उन्हें "ऐसा लगता है कि वह समय से अब भी पीछे हैं।"

एरॉल ने कहा, "जहां वह अभी हैं, वहां वो पांच साल पहले होना पसंद करते।" उन्होंने कहा, "वह प्रगति से निराश हैं और यह समझ में आता है।"

पिता ने आगे कहा, "मुझे पता है कि यह पागल लगता है, लेकिन हम एक परिवार के रूप में ऐसा ही सोचते हैं। वह अभी 50 साल का है और मैं अब भी उसे एक छोटा लड़का ही समझता हूं। लेकिन वह 50 साल का है, मेरा मतलब है कि वह अब एक बूढ़ा आदमी है।"

इंटरव्यू में एक जगह उन्होंने कहा, "उन्हें अपने छोटे बेटे किम्बल पर गर्व है और उसके लिए वह खुश हैं।" एरॉल ने उन्हें एक अरबपति बताया। हालांकि, Forbes का अनुमान है कि किम्बल की कुल संपत्ति लगभग 700 मिलियन डॉलर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।