एलॉन मस्क (Elon Musk) ने शुक्रवार को ट्विटर के खिलाफ 44 अरब डॉलर से अधिक के सौदे के मामले में अंडर सील काउंटर सूट (केस के बदले केस) दाखिल की है। जिसके चलते Twitter के खिलाफ चल रहे एलॉन मस्क की कानूनी लड़ाई और लंबी खिचने की संभावना नजर आ रही है।
एलॉन मस्क (Elon Musk) ने शुक्रवार को ट्विटर के खिलाफ 44 अरब डॉलर से अधिक के सौदे के मामले में अंडर सील काउंटर सूट (केस के बदले केस) दाखिल की है। जिसके चलते Twitter के खिलाफ चल रहे एलॉन मस्क की कानूनी लड़ाई और लंबी खिचने की संभावना नजर आ रही है।
इस 164 पेजों वाले काउंटर सूट का दस्तावेज उपलब्ध नहीं है। हालांकि अदालत के नियमों के तहत इसका एक संसोधित संस्करण जल्द ही सार्वजनिक किया जा सकता है। यह ट्रायल ये निर्धारित करेगा कि एलन मस्क ट्विटर के साथ हुई डील को रद्द कर सकते हैं कि नहीं. बता दें कि ट्विटर कंपनी मस्क को 44 अरब अमरीकी डालर में खरीदने के अप्रैल के उनके वादे को पूरा करने के लिए मजबूर करने की कोशिश कर रहा है।
डेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी के चांसलर कैथलीन मैककॉर्मिक द्वारा 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले पांच दिन के ट्रायल का आदेश देने के कुछ घंटों बाद मस्क की ओर से यह मुकदमा दायर किया गया। डेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी को यह तय करना है कि मस्क सौदे को तोड़ सकते हैं या नहीं।
मस्क द्वारा हस्ताक्षरित साथ में जोड़ी गई फाइलिंग में कहा गया है कि "मैंने प्रतिदावों की समीक्षा की है और घोषणा करता हूं कि इसमें निहित मामला मेरे कृत्यों और कर्मों से संबंधित है, और जहां तक यह किसी अन्य व्यक्ति के कृत्यों और कार्यों से संबंधित है, मुझे विश्वास है कि यह सच है।"
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।