सुपरस्टार रजनीकांत के NFT कलेक्शन बेचने वाली Diginoor ने जुटाए 7.43 करोड़ रुपये

Diginoor को साल 2021 में चेन्नई के रहने वाले दो किशोर उद्यमियों- शामिल करीम और यश राठौड़ ने मिलकर शुरू किया था

अपडेटेड Jan 19, 2022 पर 7:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
NFT मार्केटप्लेस Diginoor के दोनों कोफाउंर- शामिल करीम (बाएं) और यश राठौड़ (दाएं)

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्मों के नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) के साथ लॉन्च हुआ NFT मार्केटप्लेस डिजिनूर (Diginoor) ने बुधवार को अपनी सीड फंडिंग राउंड में 10 लाख डॉलर (करीब 7.43 करोड़ रुपये) जुटाने का ऐलान किया। इस फंडिंग राउंड में फिनटेक कंपनी क्रेड (Cred) के कुणाल शाह, पॉलीगन टेक्नोलॉजी के फाउंडर संदीप नैलवाल, Embassy Capital के MD अब्दुल वहाब अल-हलाबी और कॉन्ट्रैररी कैपिटल सहित कई निवेशकों ने भाग लिया।

Diginoor को साल 2021 में चेन्नई के रहने वाले दो किशोर उद्यमियों- शामिल करीम और यश राठौड़ ने मिलकर शुरू किया था। यह NFT बेचने वाला एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस है, जिसका लक्ष्य NFT को भारत के मुख्यधारा में लाना और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कंटेंट को इससे जोड़ना है।

Diginoor ने इसके लिए मूवी बनाने वाले कुछ प्रोडक्शन हाउस के साथ साझेदारी भी की है, जिसमें AVM प्रोडक्शन, रिलायंस एंटरटेनमेंट और कुथ दूसरे मूवी स्टूडियो शामिल हैं। शामिल करीम ने बताया, "हमने Diginoor को भारतीय सिनेमा से जुड़े ऐतिहासिक कंटेंट के NFT की बिक्री के लिए शुरू किया था। इसमें रजनीकांत के सुपरहिट डॉयलाग से लेकर उनका कबाली में पहना सुट तक शामिल है।"


BharatPe के Ashneer Grover के छुट्टी पर जाने के पीछे की यह है पूरी कहानी

करीम ने बताया, "सीड फंडिंग में मिली रकम से हम सभी डिपार्टमेंट में एक टैलेंटेड टीम को हायर करने के बारे में सोच रहे हैं, जिससे हम भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री मे मौजूद विशाल कंटेंट को NFT मार्केट में भुना सकें।"

Diginoor ने अपना पहला कंटेंट कलेक्शन रजनीकांत की मूवी "शिवाजी, द बॉस" का बेचा था। इस प्लेटफॉर्म ने हाल में 'चंद्रमुखी' और 'कबाली' फिल्म के कलेक्शन को भी लॉन्च किया और इसके डिजिटल कलेक्शन में संगीतकार ए आर रहमान के भी कई गाने शामिल है।

Diginoor की योजना बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े NFT बेचने की भी है। यश राठौड़ ने बताया, "हम यहां वेब की दुनिया में एक क्रांति शुरू करने के इरादे से आए हैं। सिनेमा और गेमिंग NFT पर हमारा खास फोकस है। अब समय आ गया है कि हम भारत में अत्याधुनिक तकनीकों का निर्माण करें और ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धा करें।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।