Get App

DroneAcharya बनाएगी स्वदेशी ड्रोन और डिफेंस के लिए प्रोडक्ट्स, लिस्टिंग के बाद की है ये प्लानिंग

DroneAcharya के फाउंडर और एमडी प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा, भारत को लगभग 1 लाख सर्टिफाइड ड्रोन पायलट की जरूरत है। हालांकि, ड्रोन पायलटों को सर्टिफाई करने के लिए कुछ ही संस्थान अधिकृत हैं। हम ऐसा करने वाली शुरुआती कंपनियों में से एक हैं। कंपनी 25 किग्रा तक के ड्रोन के लिए 10 साल के सर्टिफिकेशन की पेशकश करती है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Dec 21, 2022 पर 11:37 AM
DroneAcharya बनाएगी स्वदेशी ड्रोन और डिफेंस के लिए प्रोडक्ट्स, लिस्टिंग के बाद की है ये प्लानिंग
प्रतीक श्रीवास्तव, फाउंडर और एमडी, DroneAcharya

DroneAcharya : पुणे बेस्ड डीपटेक स्टार्टअप ड्रोनआचार्य का IPO 262 गुना ओवरसब्सक्राइब हो गया। उसे 109.61 करोड़ शेयरों के लए 6,016.78 करोड़ रुपये की बिड हासिल हुईं। इस स्टार्टअप आईपीओ को हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNI) यानी अमीरों और रिटेल इनवेस्टर्स से अच्छी डिमांड मिली। प्रतीक श्रीवास्तव (Prateek Shrivastava) द्वारा स्थापित और बॉलीवुड सेलिब्रिटी आमिर खान (Aamir Khan), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और दिग्गज इनवेस्टर शंकर शर्मा (Shankar Sharma) के निवेश वाली कंपनी 23 दिसंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने का अनुमान है। IPO का प्राइस बैंड 52 रुपये से 54 रुपये तय किया गया था। DroneAcharya Aerial Innovations मुख्य रूप से ट्रेनिंग, सर्विसेज और सर्विलांस तीन कामों से जुड़ी है।

ड्रोन पायलट ट्रेनिंग देने वाले चुनिंदा संस्थानों में से एक

सीएनबीसी-आवाज से बातचीत में कंपनी के फाउंडर और एमडी श्रीवास्तव ने कहा, भारत को लगभग 1 लाख सर्टिफाइड ड्रोन पायलट की जरूरत है। हालांकि, ड्रोन पायलटों को सर्टिफाई करने के लिए कुछ ही संस्थान अधिकृत हैं। हम ऐसा करने वाली शुरुआती कंपनियों में से एक हैं। हम 25 किग्रा तक के ड्रोन के लिए 10 साल के सर्टिफिकेशन की पेशकश करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें