Dunzo Layoff: चंद मिनटों में सामान डिलीवरी करने वाली कंपनी, डुंजो (Dunzo) में एक बार फिर से छंटनी (Layoff) होने जा रही है। यह छंटनी कितनी बड़ी होगी, इसके बारे में आने वाले हफ्तों में फैसला किया गया जाएगा। कंपनी के को-फाउंडर और सीटीओ मुकंद झा (Mukund Jha) ने बधवार 19 मार्च को सभी कर्मचारियों के साथ एक बातचीत में यह जानकारी दी। यह पिछले 7 महीनों में यह तीसरी बार है, जब Dunzo अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। कंपनी इस समय काफी मुश्किल भरे दौर से गुजर रही है, खासतौर से कैशफ्लो से जुड़ी चुनौतियों को लेकर।
