Get App

एडटेक फर्म Hero Vired ने लॉन्च किया फैकल्टी ESOPs, हर छमाही ऑफर करेगी शेयर

एडटेक फर्म Hero Vired ने अच्छे टैलेंट को कंपनी के साथ लंबे समय तक जोड़े रखने और उन्हें रिवॉर्ड देने के लिए एक फैकल्टी ESOP प्रोग्राम लॉन्च किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2022 पर 3:03 PM
एडटेक फर्म Hero Vired ने लॉन्च किया फैकल्टी ESOPs, हर छमाही ऑफर करेगी शेयर
अक्षय मुंजाल, हीरो वायर्ड के फाउंडर और सीईओ

एडटेक फर्म हीरो वायर्ड (Hero Vired) ने अच्छे टैलेंट को कंपनी के साथ लंबे समय तक जोड़े रखने और उन्हें रिवॉर्ड देने के लिए एक फैकल्टी ESOP (एंप्लॉयी स्टॉक ओनरशिप प्रोग्राम) शुरू किया है। कंपनी ने इस ESOP को छमाही और सालाना अप्रेजल सिस्टम के रूप में ऑफर करने का फैसला किया है। बता दें कि हीरो वायर्ड, मुंजाल परिवार की अगुआई वाले हीरो ग्रुप की एडटेक फर्म है।

यह ESOP उन फैकल्टी मेंबर को दिया जाएगा, जिन्होंने कंपनी में कम से कम छह महीने बिताए हैं। व्यक्तिगत और ऑर्गनाइजेशन के प्रदर्शन के आधार पर, कंपनी हर साल नए ESOP प्रदान करेगी। Hero Vired के फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) अक्षय मुंजाल ने बताया कि कंपनी 3-5 सालों में आंशिक बायबैक या सेंकेडरी एग्जिट ऑफर करने पर भी विचार कर रही है।

Hero Vired को एक साल पहले लॉन्च किया गया था और अब कंपनी ने टैलेंट को रिटेन करने के लिए एक छमाही अप्रैजल और सैलरी इंक्रीमेंट सिस्टम लागू कर रही है। इसी के तहत यह फैकल्टी ESOP लॉन्च किया गया है। Hero Vired को पिछले साल अप्रैल में अक्षय मुंजाल ने लॉन्च किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें