एडटेक यूनिकॉर्न वेदांतु (Vedantu) ने जुलाई महीने में अपने करीब 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। Inc42 की एक रिपोर्ट के मुकाबिक, कंपनी ने बिजनेस रिस्ट्रक्चरिंग प्रोसेस के तहत इन कर्मचारियों की छंटनी की है। छंटनी में शामिल अधिकतर कर्मचारी सेल्स और ट्रेनिंग टीम के परमानेंट एंप्लॉयी थे। इन कर्मचारियों को दो महीने की एडंवास सैलरी देकर नौकरी से निकाला गया है।
