Get App

Laysoff News: हायरिंग में हुई गलती! 1% Club ने कर दी 15% एंप्लॉयीज की छुट्टी

Laysoff News: कंटेंट क्रिएटर शरण हेगड़े ने 1%क्लब से 15 फीसदी एंप्लॉयीज की छुट्टी कर दी है। उन्हें इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत किए हुए अभी करीब दो साल ही हुए हैं और उन्होंने कॉस्ट-कटिंग के तहत यह फैसला ले लिया है। शरण हेगड़े का कहना है कि हायरिंग की गलतियों और बढ़ते खर्चों के चलते ही उन्होंने वर्कफोर्स को कम करने का फैसला लिया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 09, 2024 पर 8:44 AM
Laysoff News: हायरिंग में हुई गलती! 1% Club ने कर दी 15% एंप्लॉयीज की छुट्टी
शरण हेगड़े ने करीब दो साल पुरानी कंपनी 1% Club में 15 फीसदी एंप्लॉयीज की छुट्टी कर दी।

Laysoff News: कंटेंट क्रिएटर शरण हेगड़े ने 1%क्लब से 15 फीसदी एंप्लॉयीज की छुट्टी कर दी है। उन्हें इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत किए हुए अभी करीब दो साल ही हुए हैं और उन्होंने कॉस्ट-कटिंग के तहत यह फैसला ले लिया है। शरण हेगड़े का कहना है कि हायरिंग की गलतियों और बढ़ते खर्चों के चलते ही उन्होंने वर्कफोर्स को कम करने का फैसला लिया है। अब कंपनी का फोकस एआई के जरिए लागत कम करने का है। शरण हेगड़े एक फाइनेंशियल कंटेंट क्रिएटर हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 27 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं जो लोगों को वित्तीय स्वतंत्रता हासिल करने में मदद करते हैं। उन्होंने कंपनी की शुरुआत वर्ष 2022 में की थी।

'दिवालिया नहीं हुए हैं शरण हेगड़े'

शरण हेगड़े ने करीब दो साल पुरानी कंपनी में 15 फीसदी एंप्लॉयजी की छुट्टी कर दी तो इसे लेकर शरण के करीबी परेशान हो गए। हालांकि उन्होंने लिंक्डइन पर एक लंबी पोस्ट लिखी और कहा कि उन्होंने 15 फीसदी की छंटनी की है तो कई दोस्तों के संदेश क्या कि क्या वह दिवालिया हो रहे हैं? इस पर आगे शरण ने कहा कि फाइनेंशियल इनफ्लूएंसर के तौर पर जिसने वित्तीय शिक्षा को लेकर ही अपना कैरियर बनाया है, वह खुद ही दिवालिया हो जाएगा? उन्होंने स्पष्ट किया कि मुंबई में 5 हजार स्क्वॉयर फीट का ऑफिस पूरी तरह से कंपनी के मुनाफे से हुआ। इसके अलावा निवेशकों के 10 करोड़ रुपये एफडी खाते में बना हुआ है जिस पर 8.5 फीसदी यील्ड मिल रही है।

फिर क्यों हुई छंटनी?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें