फिनटेक कंपनियां बुरे दौर से गुजर रही हैं और फंड हासिल करना काफी मुश्किल हो गया है। यह बात स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Zerodha के को-फाउंडर निखिल कामत (Nikhil Kamath) ने कही है। बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निखिल कामत ने India Global Forum में कहा, 'मैं इस बारे में स्पष्ट कहूंगा कि फिनटेक एक बुरे दौर से गुजर रहा है, विशेष रूप से भारत में। अगर आप दो साल पहले की तुलना में आज एक फिनटेक कंपनी हैं तो पूंजी तक पहुंच काफी मुश्किल हो गई है। यह जमीनी स्तर की हकीकत है।'
