मुफ्त का खाना बंद, एग्जिक्यूटिव्स की सैलरी घटेगी...जानिए प्रॉफिट में आने के लिए क्या-क्या करेगी Unacademy

Unacademy का मानना है कि खर्च में कमी कर वह जल्द प्रॉफिट में आ सकती है। कंपनी के फाउंडर्स ने अपनी सैलरी घटा दी है। मैनेजमेंट से जुड़े एंप्लॉयी की सैलरी भी घटाई जा रही है। ऑफिस में एंप्लॉयी को फ्री का खाना और स्नैक्स बंद हो गया है

अपडेटेड Jul 12, 2022 पर 11:56 AM
Unacademy दो साल के अंदर आईपीओ पेश करेगी।

Unacademy जल्द प्रॉफिट में आना चाहती है। इसके लिए उसने अपनी स्ट्रैटेजी बदल दी है। अब उसका फोकस प्रॉफिट पर होगा। अब तक कंपनी का फोकस ग्रोथ पर था। दरअसल, कंपनी आईपीओ से पहले प्रॉफिट में आना चाहती है। इससे उसे अच्छी वैल्यूएशन हासिल करने में मदद मिलेगी।

Unacademy का मानना है कि खर्च में कमी कर वह जल्द प्रॉफिट में आ सकती है। उसने खर्च घटाने के लिए बड़े फैसले लिए हैं। कंपनी के फाउंडर्स ने अपनी सैलरी घटा दी है। मैनेजमेंट से जुड़े एंप्लॉयी की सैलरी भी घटाई जा रही है। ऑफिस में एंप्लॉयी को फ्री का खाना और स्नैक्स बंद हो गया है। बिजनेस क्लास में ट्रैवल की इजाजत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें : Zomato का शेयर अपने ऑल-टाइम हाई से 67% लुढ़क चुका है, क्या यह निवेश का है मौका?


अगर कोई एग्जिक्यूटिव बिजनेस क्लास में सफर करना चाहता है तो उसे टिकट अपग्रेडेशन का खर्च अपनी जेब से देना होगा। टॉप एग्जिक्यूटिव्स को कंपनी की तरफ से ड्राइवर की सुविधा खत्म कर दी गई है। Unacademy के को-फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर गौरव मुंजाल ने इस बारे में एंप्लॉयीज को मेल भेजा है।

मुंजाल ने कहा, "हमन उन बिजनेसेज को बंद करने का फैसला किया है, जो प्रोडक्ट मार्केट फिट (PMF) हासिल करने में नाकाम रहे हैं। ग्लोबल टेस्ट प्रेप इसका एक उदाहरण है।" उन्होंने कहा कि अब Frugality (कम खर्च) कंपनी की कोर वैल्यू में शामिल होगी।

एंप्लॉयी को भेजे नोट में कहा गया है, "अब तक Frugality हमारी कोर वैल्यू का हिस्सा नहीं थी। सच कहें तो हमारा फोकस ग्रोथ पर था। हमने करोड़ों रुपये की पूंजी जुटाई, जिससे Frugality टॉप प्रायरिटी नहीं थी। लेकिन, अब लक्ष्य बदल गया है। अगले दो साल में हम आईपीओ लाने जा रहे हैं। हमें कैशफ्लो पॉजिटिव होना है। इसके लिए हमें Frugality को कोर वैल्यू में शामिल करना होगा।"

उन्होंने कहा कि खर्च में मामले में अनएकैडमी बहुत अच्छी नहीं रही है। इसकी वजह यह है कि इसे एंप्लॉयी और टीचर्स के ट्रैवल पर करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। उन्होंने दावा किया कि अभी कंपनी के बैंक अकाउंट में 2,800 करोड़ रुपये से ज्यादा फंड है।

मुंजाल ने ट्रैवल पर खर्च के बारे में कहा कि कभी यह जरूरी होता है, कभी नहीं होता है। हम कई बेकार के खर्च करते हैं। हमारा कोर बिजनेस मजबूत है। जितना जल्द हो सकता है, हमें प्रॉफिट में आ जाना चाहिए। Unacademy ने इस बारे में पूछने पर कुछ बताने से इनकार कर दिया।

गौरव मुंजाल Unacademy ने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर 2015 में इस एडुटेक स्टार्टअप की शुरुआत की थी। यह अब Unicorn बन चुकी है। इसका मुख्यालय बेंगलुरु है। इसका मुकाबला Byju's, Udemy और Vedantu जैसी एडुटेक कंपनियों से है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।