Get App

मुफ्त का खाना बंद, एग्जिक्यूटिव्स की सैलरी घटेगी...जानिए प्रॉफिट में आने के लिए क्या-क्या करेगी Unacademy

Unacademy का मानना है कि खर्च में कमी कर वह जल्द प्रॉफिट में आ सकती है। कंपनी के फाउंडर्स ने अपनी सैलरी घटा दी है। मैनेजमेंट से जुड़े एंप्लॉयी की सैलरी भी घटाई जा रही है। ऑफिस में एंप्लॉयी को फ्री का खाना और स्नैक्स बंद हो गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 12, 2022 पर 11:56 AM
मुफ्त का खाना बंद, एग्जिक्यूटिव्स की सैलरी घटेगी...जानिए प्रॉफिट में आने के लिए क्या-क्या करेगी Unacademy
Unacademy दो साल के अंदर आईपीओ पेश करेगी।

Unacademy जल्द प्रॉफिट में आना चाहती है। इसके लिए उसने अपनी स्ट्रैटेजी बदल दी है। अब उसका फोकस प्रॉफिट पर होगा। अब तक कंपनी का फोकस ग्रोथ पर था। दरअसल, कंपनी आईपीओ से पहले प्रॉफिट में आना चाहती है। इससे उसे अच्छी वैल्यूएशन हासिल करने में मदद मिलेगी।

Unacademy का मानना है कि खर्च में कमी कर वह जल्द प्रॉफिट में आ सकती है। उसने खर्च घटाने के लिए बड़े फैसले लिए हैं। कंपनी के फाउंडर्स ने अपनी सैलरी घटा दी है। मैनेजमेंट से जुड़े एंप्लॉयी की सैलरी भी घटाई जा रही है। ऑफिस में एंप्लॉयी को फ्री का खाना और स्नैक्स बंद हो गया है। बिजनेस क्लास में ट्रैवल की इजाजत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें : Zomato का शेयर अपने ऑल-टाइम हाई से 67% लुढ़क चुका है, क्या यह निवेश का है मौका?

अगर कोई एग्जिक्यूटिव बिजनेस क्लास में सफर करना चाहता है तो उसे टिकट अपग्रेडेशन का खर्च अपनी जेब से देना होगा। टॉप एग्जिक्यूटिव्स को कंपनी की तरफ से ड्राइवर की सुविधा खत्म कर दी गई है। Unacademy के को-फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर गौरव मुंजाल ने इस बारे में एंप्लॉयीज को मेल भेजा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें