फोर्ब्स मैगजीन ने हाल ही में दुनिया के ऐसे 44 स्टार्टअप फाउंडरों की लिस्ट जारी की है, जिन्होंने पिछले एक साल में अपनी आधी संपत्ति खो दी है। इन फाउंडरों में भारतीय स्टार्टअप बायजूस (Byju's) के फाउंडर बायजू रवींद्रन और दिव्या गोकुलनाथ का भी नाम है। इसके अलावा क्रिप्टो प्लेटफॉर्म FTX के फाउंडर सैम बैंकमैन फ्राइड और कैनवा के फाउंडर क्लिफ ओबरेक्ट जैसे कई बड़े नाम भी इस लिस्ट में है। रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2022 के अंत में इन सभी फाउंडरों की कुल संपत्ति करीब 190 अरब डॉलर थी, जो अब घटकर 94 अरब डॉलर रह गई हैं। इसका मतलब है कि पिछले एक साल में इन फाउंडरों ने अपनी कुल 96 अरब डॉलर की संपत्ति खो दी है।
