Google backs ShareChat : भारत की ShareChat की पैरेंट कंपनी ने अल्फाबेट इंक (Alphabet Inc) की Google, मीडया मुगल Times Group और सिंगापुर की Temasek Holdings से लगभग 30 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। खास बात यह है कि यह फंडिंग 5 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर हासिल की गई है। इस ट्रांजेक्शन की बातचीत से जुड़े दो लोगों ने रॉयटर्स को बताया कि अगले सप्ताह तक इस डील का ऐलान हो सकता है।
ShareChat की पैरेंट कंपनी मोहल्ला टेक (Mohalla Tech) ने इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, इस संबंध में संपर्क करने पर गूगल और टेमासेक की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। रॉयटर्स का टाइम्स ग्रुप से संपर्क नहीं हो सका।
स्टॉर्टअप्स के लिए मुश्किल दौर में अच्छी खबर
एक शख्स के मुताबिक, सुस्त बाजार में भारतीय स्टार्टअप्स में गूगल के निवेश से शॉर्ट वीडियो इंडस्ट्री के प्रति भरोसे का पता चलता है। 2021 में 35 अरब डॉलर जुटाने के बाद भारत की डिजिटल कंपनियों को फंडिंग के लिए जूझना पड़ रहा है। वहीं कॉर्पोरेट गवर्नेंस से जुड़ी चिंताओं के चलते इनवेस्टर्स को बाजार में उतार-चढ़ाव से जूझ रहा है।
चीनी कंपनियों पर बैन के बाद बढ़ी Moj और Josh की लोकप्रियता
शेयरचैट की सिस्टर कंपनी मॉज (Moj) के साथ प्रतिस्पर्धा कर रही जोश (Josh) में निवेश के बाद यह गूगल का भारत की शॉर्ट वीडियो इंडस्ट्री में दूसरी बड़ा निवेश है।
2020 में चीन के साथ बॉर्डर पर टकराव के बाद भारत में ByteDance की TikTok सहित कुछ चीनी कंपनियों पर बैन के बाद Moj और Josh जैसे शॉर्ट वीडिया ऐप्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है।
शेयरचैट के हैं 18 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स
ShareChat के 18 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। एक सूत्र के मुताबिक, Moj ने हाल में Mohalla के साथ MX TakaTak का अधिग्रहण किया है। उसके वर्तमान 30 करोड़ यूजर हैं।
इससे पहले Alkeon Capital और Temasek सहित कई इनवेस्टर्स से मिली 26.6 करोड़ डॉलर की फंडिंग में शेयरचैट की वैल्यू 3.7 अरब डॉलर आंकी गई थी। कंपनी के इनवेस्टर्स में ट्विटर और स्नैप भी शामिल हैं।