Sun Pharma Q4 Result: मुनाफे से 2,277.2 करोड़ रुपये के घाटे में आई कंपनी, 3 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का किया ऐलान

सालाना आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 2,048 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,340.3 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि इसके 2,443 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था

अपडेटेड May 30, 2022 पर 4:30 PM
चौथी तिमाही में कंपनी को 3,935.7 करोड़ रुपये का वन -टाइम (एकमुश्त घाटा) लॉस हुआ है।

Sun Pharma Q4 Result- देश की दिग्गज फार्मा कंपनी Sun Pharma ने वित्त वर्ष 2021-22 के चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। चौथी तिमाही में कंपनी को 2,277.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है जबकि वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में कंपनी को 894.1 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। बता दें कि CNBC-TV18 के पोल में वित्त वर्ष 2021-22 के चौथी तिमाही में कंपनी को 1,719.3 करोड़ रुपये का मुनाफा होने का अनुमान लगाया गया था।

चौथी तिमाही में कंपनी को 3,935.7 करोड़ रुपये का वन -टाइम (एकमुश्त घाटा) लॉस हुआ है।

31 मार्च 2022 को खत्म हुई चौथी तिमाही में कंपनी की आय 10.8 फीसदी बढ़कर 9,446.7 करोड़ रुपये पर रही है जो कि इसके पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 8,523 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 9,634 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।


सालाना आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 2,048 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,340.3 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि इसके 2,443 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

साल-दर-साल आधार पर चौथी तिमाही में सन फार्मा का एबिटडा मार्जिन 24 फीसदी से बढ़कर 24.8 फीसदी पर रहा है जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके25.4 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल में कैसी रही बाजार की चाल, आइए डालते हैं एक नजर

इसके साथ ही कंपनी ने यह भी सूचित किया है कि दिलीप सांघवी को अगले 5 साल के लिए फिर से मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कंपनी ने 3 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है।

आज के स्टॉक के चाल पर नजर डालें तो एनएसई पर सन फार्मा का शेयर 15.60 रुपये यानी 1.73 फीसदी की गिरावट के साथ 888.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। शेयर का दिन का लो 886.50 रुपये था जबकि दिन का हाई 915.50 रुपये पर रहा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 967.05 रुपये पर रहा है जबकि 52 वीक लो 652.70 रुपये  है। कंपनी का वर्तमान वॉल्यूम 3,541,617 है। कंपनी का मार्केट कैप 213,132 करोड़ रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।