Get App

सरकार ChatGPT जैसा कंज्यूमर चैटबोट तैयार कर रही, कई भाषाओं में होगा उपलब्ध

सरकार का मानना है कि चैटबोट के मल्टी लैंगवेज मॉडल का इस्तेमाल कर उपभोक्ताओं की शिकायतें बेहतर तरीके से दूर की जा सकती हैं। लेकिन, मल्टी लैंग्वेज चैटबोट तैयार करने के अपने चैलेंजेज हैं। इसके लिए ऐसे LLM की जरूरत है जो कंज्यूमर के मसले और कानूनों के छोटे-छोटे फर्क को समझ सके

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 10, 2023 पर 10:42 AM
सरकार ChatGPT जैसा कंज्यूमर चैटबोट तैयार कर रही, कई भाषाओं में होगा उपलब्ध
नए टूल के लैंग्वेज पार्ट के लिए सरकार के भाषिनी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल हो रहा है। लेकिन, लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) तलाशने में दिक्कत आ रही है।

सरकार ChatGPT जैसी एक चैटबोट हेल्पलाइन बना रही है। इसका इस्तेमाल उपभोक्ताओं की शिकायतों के निपटारे के लिए हो सकता है। मामले से जुड़े लोगों के यह जानकारी दी है। दरअसल, सरकार एक ऐसा टूल तैयार करना चाहती है, जिससे अगल-अलग भाषाओं में कंज्यूमर्स ऑडियो मैसेज के जरिए बातचीत कर सकेंगे। यह चैटबोट (Chatbot) पिछले महीने उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए लॉन्च किए चैटबोट से अलग है। यह चैटबोट बातचीत के मामले में उतना इफेक्टिव नहीं है। इसकी वजह यह है कि यह यूजर्स को एक सामान्य बातचीत की तरह डिटेल देने को नहीं कहता है। यह उन्हें कई स्टेप्स में ऑप्शंस सेलेक्ट करने को कहा है। इसमें कई तरह की जानकारियां देनी पड़ती है।

हो रहा  भाषिनी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल 

सूत्रों ने बताया कि नए टूल के लैंग्वेज पार्ट के लिए सरकार के भाषिनी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल हो रहा है। लेकिन, लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) तलाशने में दिक्कत आ रही है। जब आप किसी कंवरसेशनल AI चैटबोट से बातचीत करते हैं तो LLM आपकी बातों को समझने में मदद करता है। उसकी मदद से AI आपके टेक्स्ट को समझ पाता है। वह आपके शब्दों के मतलब को अलग-अलग हिस्सों में बांटता है। उसके बाद वह रिस्पॉन्स के लिए एक कॉन्टेक्स्ट तैयार करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें