Get App

Byju's ने 17 महीनों से क्यों नहीं जमा की ऑडिट रिपोर्ट? कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने पूछा कारण

भारत सरकार ने Byju's से कारण पूछा है कि उसने मार्च 2021 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए अपने ऑडिटेड फाइनेंशियल खातों को अभी तक दाखिल क्यों नहीं किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 25, 2022 पर 10:19 PM
Byju's ने 17 महीनों से क्यों नहीं जमा की ऑडिट रिपोर्ट? कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने पूछा कारण
22 अरब डॉलर के वैल्यूएशन के साथ Byju's देश की सबसे मूल्यवान स्टार्टअप है

भारत सरकार ने टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट के निवेश वाली और देश की सबसे अधिक मूल्यवान स्टार्टअप बायजू (Byju's) से कारण पूछा है कि उसने मार्च 2021 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए अपने ऑडिटेड फाइनेंशियल खातों को अभी तक दाखिल क्यों नहीं किया है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह रिपोर्ट दी है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में Byju's की पैरेंट कंपनी को एक लेटर भेजा है, जिसमें उनसे ऑडिट हुए खातों को दाखिल करने में 17 महीने की देरी के कारण को बताने को कहा गया।

एक सूत्र ने बताया, ऑनलाइन एडटेक कंपनी बायजू ने मंत्रालय को भेजे जवाब में कहा है कि वित्तीय खातों की जानकारी देने में देरी कई कंपनियों के खातों को कंसॉलिडेट करने के कारण हुआ, जिनका बायजू ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान अधिग्रहण किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें