सरकार घरेलू क्लाउड-टेक्नोलॉजी कंपनियों और स्टार्टअप्स की मदद करने का प्लान बना रही है। इसका मकसद Microsoft Azure, Amazon Web Services और Google Cloud जैसी दिग्गज कंपनियों से मुकाबले में घरेलू कंपनियों की मदद करना है। यूनियन मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी राजीव चंद्रशेखरन से यह जानकारी मिली है। सरकार यह प्लान तब बना रही है, जब पहले से ही ये दिग्गज कंपनियां ग्रोथ के लिए संघर्ष कर रही हैं। एनुअल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू घटने की वजह से इन कंपनियों की ग्रोथ सिंगल डिजिट में रही है। अमेरिका और यूरोप जैसे बड़े बाजारों में क्लाउड स्पेंडिंग में टेक्नोलॉजी कंपनियों का खर्च घटा है।
