Hirect lays off: एंप्लॉयीज को नौकरी से हटाने वाली कंपनियों की लिस्ट बढ़ रही है। अब Hirect ने 40 फीसदी एंप्लॉयीज को हटा दिया है। हायरेक्ट का चैट-आधारित हायरिंग प्लेटफॉर्म (Chat-based hiring platform) है। यह एक स्टार्टअप (startup) है। कंपपनी ने अपने करीब 200 एंप्लॉयीज को नौकरी से हटाया है। उसने कहा है कि ऑर्गेनाइजेशन की रिस्ट्रक्चरिंग और बिजनेस मॉडल में बदलाव की वजह से उसने ऐसा किया है। लेकिन, माना जा रहा है कि स्टार्टअप्स पर जल्द प्रॉफिट में आने का दबाव बढ़ रहा है। इससे वे अपना खर्च बढ़ाने पर फोकस कर रही हैं। एंप्लॉयीज की छंटनी इसी स्ट्रेटेजी का हिस्सा है। Hirect के को-फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर राज दास ने कहा है कि कंपनी ने अपने बिजनेस मॉडल में रणनीतिक बदलाव किए हैं।
