Zerodha’s Nikhil Kamath : नैस्डैक (NASDAQ) और भारत का लॉर्ज कैप इक्विटी मार्केट जिरोधा के निखिल कामत के निवेश के पसंदीदा विकल्प हैं। जिरोधा के फाउंडर ने कहा, अगर उनके पास 100 रुपये हो तो वह नैस्डैक, भारत के लार्ज कैप इक्विटी मार्केट में निवेश करते। बिजनेस टुडे को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने ये बातें कहीं। कामत की राय में, आज NASDAQ में लिस्टेड कंपनियां बड़े स्तर पर इनोवेशन कर रही हैं। उन्होंने कहा, पब्लिक मार्केट की तुलना में प्राइवेट मार्केट ज्यादा महंगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह इसी वजह से भारत के पब्लिक मार्केट की तुलना में ग्लोबल मार्केट्स को तरजीह देंगे।
कामत भाइयों ने कई स्टार्टअप्स में किया है निवेश
निखिल कामत ने अपने भाई नितिन कामत के साथ 2009 में स्टॉक ब्रोकरेज कंपनी जिरोधा लॉन्च की थी। दोनों ने अपनी इनवेस्टमेंट और इनक्यूबेशन एंटिटीज- Rainmatter Climate और Rainmatter fintech के जरिए कई स्टार्टअप्स में निवेश किया है।
कुछ साल पहले तक, पूंजी जुटाना आसान था। हालांकि, अब हालात बदल गए हैं। Zerodha को एक प्रॉफिटेबिल कंपनी के बेहतरीन उदाहरण के रूप में देखा जाता है।
एक समय नहीं मिल रहे थे इनवेस्टर
क्या उन्हें कभी पैसे की जरूरत थी, इस सवाल पर उन्होंने कहा- “निश्चित रूप से।” जिरोधा शुरू करने के शुरुआती वर्षों में कामत को पूंजी जुटाने का मन था लेकिन उस समय हालात अलग थे। उन्होंने कहा, जब हमें पैसे की जरूरत थी, तो बहुत से लोग इसे नहीं दे रहे थे।
पैसे जुटाने की कोई योजना नहीं
हालांकि, जब इनवेस्टर्स निवेश के लिए कामत ब्रदर्स के पास आए तो आठ साल बीत चुके थे और उन्होंने प्रॉफिटेबिल बिजनेस खड़ा कर लिया था। उन्हें बाहरी फंडिंग की जरूरत नहीं थी। कामत ने यह भी कहा कि Zerodha की पब्लिक में जाने या पैसा जुटाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, “अगर हमें पैसा जुटाना है तो हमें कहीं आवेदन करने की जरूरत नहीं है।”