Yes Bank ने खरीदी JC Flowers ARC में 9.9% हिस्सेदारी, जानिए किस भाव पर हुआ सौदा

Yes Bank, जेसी फ्लॉवर्स एआरसी में माइनॉरिटी शेयरहोल्डर के रूप में शामिल होना चाहता है

अपडेटेड Nov 29, 2022 पर 10:41 AM
यस बैंक को एआरसी में अतिरिक्त 10 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए नियामकीय मंजूरियां लेनी होंगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Yes Bank : यस बैंक ने शुरुआती तौर पर जेसी फ्लॉवर्स एआरसी (JC Flowers ARC) में 9.9 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। लेंडर ने कहा कि उसकी इस एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी में और 10 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की योजना है। Yes Bank की JC Flowers के साथ पार्टनरिशप में इस एआरसी में एक माइनॉरिटी शेयरहोल्डर के रूप में रहने की योजना है। 9.9 फीसदी स्टेक का मतलब JC Flowers ARC में 1,23,70,050 शेयरों से है, जो 11.43 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिए गए हैं। उधर, मंगलवार, 29 नवंबर को सुबह 10 बजे यस बैंक के शेयर बीएसई पर 0.60 फीसदी कमजोर होकर 17.10 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।

    यस बैंक और जेसी फ्लॉवर्स एआरसी दोनों ही आरबीआई से जरूरी मंजूरियां लेने की प्रक्रिया में हैं।

    यस बैंक की 19.9 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की योजना


    यस बैंक ने सोमवार को JC Flowers ARC में कुल 19.9 फीसदी इक्विटी शेयर कैपिटल खरीदने के लिए जेसीएफ एआरसी एलएलसी और जेसी फ्लॉवर एसेट रिकंस्ट्रक्शन के साथ एक शेयरसब्सक्रिप्शन और परचेज एग्रीमेंट और CF ARC LLC, JC Flowers ARC और Emso Asset Management के साथ शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट किया था। यस बैंक की शुरुआती तौर पर JC Flowers ARC में 9.9 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की योजना है। वहीं, उसे अतिरिक्त 10 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए नियामकीय मंजूरियां लेनी होंगी।

    SIP करते हैं तो Good EMI और Bad EMI का खेल समझिए, नहीं कटेगी जेब

    क्यों लेनी होती है आरबीआई की मंजूरी

    दिशानिर्देशों के तहत, एक बैंकिंग कंपनी को एक एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी में 10 फीसदी या उससे ज्यादा हिस्सेदारी खरीदने के लिए आरबीआई से मंजूरी लेनी होती है। वहीं, एक ARC को किसी एंटिटी को एआरसी के स्पॉन्सर के रूप में शामिल करने के लिए आरबीआई से मंजूरी लेना जरूरी है।

    ये टॉप 5 पब्लिक सेक्टर बैंक टैक्स सेविंग FD पर दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज, चेक करें Interest Rate

    माइनॉरिटी शेयरहोल्डर बना रहेगा यस बैंक

    इस डील के बारे में जानकारी देते हुए यस बैंक ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, बैंक, जेसी फ्लॉवर्स (वैश्विक प्रतिष्ठित फंड) के साथ पार्टनरशिप में जेसी फ्लॉवर्स एआरसी में माइनॉरिटी शेयरहोल्डर के रूप में शामिल होना चाहता है और एसेट रिकंस्ट्रक्शन के बिजनेस में शामिल होना चाहता है। यह बैंक के मुख्य बिजनेस का सहायक है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।