Tax Saving FD Interest Rate: फाइनेंशियल ईयर खत्म होने में 4 महीने का समय बचा है और इस पीरियड में टैक्सपेयर्स को अपना टैक्स बचाने का लिए निवेश करना है। ताकि, वह ऑफिस में इन्वेस्टमेंट प्रूफ जमा कर सकें। यहां आपको टैक्स बचाने के लिए निवेश करने के सबसे बेसिक और सेफ ऑप्शन Fixed Deposit के ब्याज के बारे में बता रहे हैं। देश के टॉप 5 पब्लिक सेक्टर बैंक की गिनती में शामिल ये बैंक टैक्स सेविंग FD पर अधिकतम ब्याज दे रहे हैं। जैसाकि नाम ही बता रहा है टैक्स सेविंग FD में 5 साल का लॉक इन पीरियड होता है। आप इनमें एक फाइनेंशियर ईयर में 1.50 लाख रुपये के निवेश पर ही टैक्स छूट पा सकते हैं। 5 साल की FD में किये निवेश पर 80C के तहत छूट मिलती है। आइए जानते हैं इन बैंक और इनके एफडी पर मिलने वाले रेट के बारे में..
1. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India)
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 25 नवंबर 2022 को एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया था। बैंक अभी 5 साल की टैक्स सेविंग FD पर 6.60 फीसदी का ब्याज दे रहा है। इसमें सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज भी मिलता है। यानी, बुजर्गों को 7.20 फीसदी का ब्याज 5 साल की FD पर मिल रहा है। जिससे कुल ब्याज दर 7.20% हो जाती है।
2. केनरा बैंक (Canara Bank)
केनरा बैंक को टैक्स सेविंग एफडी में मिल रहे ब्याज के मामले में दूसरे नंबर पर रखा है। बैंक ने 31 अक्टूबर 2022 को अपनी ब्याज दरों में रिवीजन किया था। बैंक अभी 5 साल की टैक्स सेविंग FD पर 6.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है। इसमें सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा। साथ ही बैंक टैक्स सेविंग FD के लिए 1.50 लाख रुपये का निवेश ही स्वीकार कर रहा है।
3. इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank)
इंडियन ओवरसीज बैंक टैक्स सेविंग एफडी पर बेहतर ब्याज दरों के मामले में इंडियन ओवरसीज बैंक तीसरे स्थान है। बैंक ने 10 नवंबर को एफडी पर ब्याज दरें रिवाइज की है। IOB टैक्स सेवर जमा पर आम जनता को 6.40% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% और सुपर सीनियर सिटीजन यानी 80 साल से अधिक के बुजुर्गों को 7.15% का ब्याज दे रही हैं।
4. इंडियन बैंक (Indian Bank)
इंडियन बैंक क ब्याज दरें टैक्स सेविंग एफडी के मामले मे चौथे नंबर पर हैं। बैंक ने 29 अक्टूबर को ब्याज रिवाइज किया है। 5 साल की टैक्स सेविंग एफडी पर बैंक आम लोगों को 6.40% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% का ब्याज दे रहा है।
5. बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India)
Bank of India टैक्स सेविंग एफडी पर ज्यादा ब्याज दर के मामले में पांचवें स्थान पर है। बैंक ऑफ इंडिया ने 1 नवंबर को ब्याज दरें रिवाइज की थी। बैंक 5 साल की टैक्स सेविंग एफडी पर 6.25 फीसदी की ब्याज दर दे रहा है। सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा।