IIT से पढ़े हैं 100 यूनिकॉर्न में से 73 के फाउंडर, अरबों रुपये की कंपनी खड़ी करने में हैं माहिर

वास्तव में भारत के 100 यूनिकॉर्न में से ज्यादातर पिछले दो साल में सामने आए हैं, जिनके फाउंडर्स आईआईटी बैकग्राउंड से आते हैं

अपडेटेड May 13, 2022 पर 4:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फ्लिपकार्ट के फाउंडर सचिन और बिनी बंसल आईआईटी दिल्ली से पढ़ हुए हैं। वहीं ओला के भाविश अग्रवाल ने आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई की है

सीरियल आंत्रप्रेन्योर कश्यप देवड़ा ने बताया कि कैसे टाइगर ग्लोबल के एक पूर्व पार्टनर ली फिक्सल ने कैसे संभावनाओं वाले स्टार्टअप्स को चुनने के लिए फाउंडर्स की कास्ट और जेईई (एडवांस) रैंक को आधार बनाया।

जेईई (joint entrance examination) में अच्छी रैंक हासिल करने वाले कैंडीडेट्स को ही केंद्र सरकार के स्वामित्व वाले इंडियन इंस्टीट्यूट्स ऑफ टेक्नोलॉजी यानी IIT में प्रवेश मिलता है।

बेस्ट परफॉर्मर रहे ये आंत्रप्रेन्योर


देवड़ा ने लिखा था, “फिक्सर ने सिंगल या डबल डिजिटल JEE रैंक वाले उत्तर भारतीय मारवाड़ी बनियों को प्राथमिकता दी, जो युवा थे और पहली बार आंत्रप्रेन्योर बन रहे थे। एक एनालिसिस में संभावित रूप से सामने आया कि ऐसे आंत्रप्रेन्योर्स टाइगर जैसी फंडिंग कंपनियों में बेस्ट परफॉर्मर रहे थे।”

अपना UAN नंबर भूल गए? जानें EPFO की वेबसाइट से कैसे कर सकते हैं रिकवर

फिक्सल ने फ्लिपकार्ट और ओला जैसे यूनिकॉर्न में टाइगर ग्लोबल के लिए फंडिंग राउंड्स से जुड़ी बातचीत का नेतृत्व किया था। टाइगर ग्लोबल न्यूयॉर्क बेस्ड हेज फंड है, जो भारत में सबसे ज्यादा निवेश करता है।

फ्लिपकार्ट के फाउंडर आईआईटी दिल्ली से

देवड़ा की बातों पर दोनों कंपनियां खरी उतरती हैं। फ्लिपकार्ट के फाउंडर सचिन और बिनी बंसल आईआईटी दिल्ली से पढ़ हुए हैं। वहीं ओला के भाविश अग्रवाल ने आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई की है।

बताते चलें कि टाइगर ग्लोबल 2018 में तब फ्लिपकार्ट से बाहर हुई थी, जब वालमार्ट ने उसे 16 अरब डॉलर में खरीद लिया था। इसमें हेज फंड को लगभग 3 अरब डॉलर मिले थे।

आईआईटी से निकलने वाले आंत्रप्रेन्योर में निवेश है सामान्य ट्रेंड

फिक्सल की आईआईटी से निकलने वाले आंत्रप्रेन्योर्स में निवेश आज भी एक सामान्य ट्रेंड है। देवड़ा की किताब लगभग सात साल बाद पहली बार पब्लिश हुई है। वास्तव में भारत के 100 यूनिकॉर्न में से ज्यादातर पिछले दो साल में सामने आए हैं, जिनके फाउंडर्स आईआईटी बैकग्राउंड से आते हैं।

LIC Housing Finance का होम लोन 0.40% तक हुआ महंगा, लेकिन अच्छे CIBIL Score वालों को राहत, जानिए डिटेल

एनालिटिक फर्म ट्रैक्सन टेक्नोलॉजिस से मिले डाटा के मातबिक, भारत के 100 यूनिकॉर्न्स में से 73 में कम से एक फाउंडर देश के 23 आईआईटी संस्थानों में पढ़ा हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।