LIC Housing Finance का होम लोन 0.40% तक हुआ महंगा, लेकिन अच्छे CIBIL Score वालों को राहत, जानिए डिटेल

LIC HFL ने कहा कि चुनिंदा बॉरोअर्स के लिए होम लोन की ब्याज दर 6.70 फीसदी से बढ़ाकर 6.90 फीसदी की गई है। इनमें वे बॉरोअर्स शामिल हैं, जिनका सिबिल स्कोर 700 अंक और उससे ज्यादा है

अपडेटेड May 13, 2022 पर 2:43 PM
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने एनटीसी यानी कर्ज लेने वाले नए कस्टमर्स के लिए यह 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है

मॉर्टगेज फाइनेंसर एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) यानी LIC HFL का होमलोन अब महंगा हो गया है। कर्ज की दर में यह बढ़ोतरी 0.20 फीसदी से 0.40 फीसदी के बीच की गई है। अच्छे सिबिल स्कोर (CIBIL score) वालों के लिए ब्याज दर में सबसे कम यानी 0.20 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

LIC HFL ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि चुनिंदा बॉरोअर्स के लिए होम लोन की ब्याज दर 6.70 फीसदी से बढ़ाकर 6.90 फीसदी की गई है। इनमें वे बॉरोअर्स शामिल हैं, जिनका सिबिल स्कोर 700 अंक और उससे ज्यादा है। इसका मतलब है कि अच्छी साख वाले लोगों को सबसे सस्ता कर्ज मिलेगा।

खराब है सिबिल स्कोर तो महंगा पड़ेगा होम लोन


इसके अलावा 700 से कम सिबिल स्कोर वाले कस्टमर्स के लिए ब्याज दर में 25 बीपीएस यानी 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। वहीं एनटीसी यानी कर्ज लेने वाले नए कस्टमर्स के लिए यह 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

Bank Fixed Deposit: ये आठ बैंक बढ़ा चुके हैं FD पर ब्याज, अब ये हैं नई दरें

सिबिल स्कोर एक 3 डिजिट का अंक है, जिससे कस्टमर की क्रेडिट हिस्ट्री यानी उसकी साख का पता चलता है। यह 300 से 900 की रेंज में होता है। 900 के आसपास स्कोर का मतलब है कि उसकी क्रेडिट रेटिंग अच्छी है।

आरबीआई ने हाल में रेपो रेट में की बढ़ोतरी

पिछले हफ्ते RBI ने रेपो रेट 0.40 फीसदी बढ़ाकर 4.40 फीसदी कर दी थी, जिसके बाद एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने यह फैसला किया है।

राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाले इस स्टॉक ने हिट किया 52 वीक लो, इस साल 30% टूटा

LIC HFL के एमडी और सीईओ विश्वनाथ गौड़ ने कहा, “आरबीआई ने लंबे समय के बाद नीतिगत दरों में इजाफा किया है और इसका असर सभी लेंडर्स पर दिख रहा है। हमने फंड्स की कॉस्ट में बढ़ोतरी के बावजूद होमबायर्स के हित में अपनी होम लोन दरों को प्रतिस्पर्धी बनाए रखा था।”

हाल में HDFC Bank, Canara Bank, Bank of Maharashtra और Karur Vysya Bank सहित कई बैंकों ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स और रेपो रेट के आधार पर अपनी लेंडिंग रेट्स में बढ़ोतरी की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।