राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाले इस स्टॉक ने हिट किया 52 वीक लो, इस साल 30% टूटा

मार्च 2022 तिमाही के Rallis India के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक कंपनी में राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला दोनों की होल्डिंग है

अपडेटेड May 13, 2022 पर 1:36 PM
Rallis India के मैनेजमेंट का कहना है कि मॉनसून के सामान्य रहने के अनुमान और घरेलू के साथ ही ग्लोबल बाजार में कमोडिटी की कीमतों में मजबूती से आगे आने वाली तिमाहियों में कंपनी के प्रदर्शन में सुधार होता दिखेगा

बिगबुल राकेश झुझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल Rallis India का शेयर पिछले करीब 1 साल से बिकवाली के दबाव में है। पिछले 1 साल में राकेश झुनझुनवाला के होल्डिंग वाला ये शेयर करीब 36 फीसदी टूटा है। इस कैलेंडर ईयर में अब तक ये शेयर एनएसई पर 276 रुपए से फिसल कर 198 रुपए पर आ गया है। इस साल अब तक ये शेयर करीब 3द फीसदी गिरा है। गुरुवार के कारोबारी सत्र में ये शेयर टूटकर 194 रुपए के अपने नए 52 वीक लो पर चला गया था।

अप्रैल 2022 में Rallis India में कुछ तेजी आती नजर आई थी। लेकिन वित्त वर्ष 2021-22 के चौथी तिमाही के नतीजे कमजोर रहने के बाद इस स्टॉक पर लगातार दबाव बना हुआ है। कोविड-19 ब्रेक आउट के बाद से ही कंपनी को सप्लाई चेन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिससे कंपनी के तिमाही नतीजे खराब आ रहे हैं। चौथी तिमाही के नतीजे जारी करते हुए कंपनी ने कहा था कि चौथी तिमाही में भी कंपनी के लिए ये परेशानी बनी रही। इसके साथ ही बढ़ती मुद्रास्फीति (महंगाई) ने कंपनी के मार्जिन पर अलग से दबाव बनाए रखा।

विज्ञान सावंत के सुझाए इन तीन Hot Stocks पर लगाएं दांव, 2-3 हफ्तों में ही होगी डबल डिजिट कमाई


हालांकि Rallis India के मैनेजमेंट का कहना है कि मॉनसून के सामान्य रहने के अनुमान और घरेलू के साथ ही ग्लोबल बाजार में कमोडिटी की कीमतों में मजबूती से आगे आने वाली तिमाहियों में कंपनी के प्रदर्शन में सुधार होता दिखेगा।

Rallis India में राकेश झुनझुनवाला की होल्डिंग

मार्च 2022 तिमाही के Rallis India के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक कंपनी में राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला दोनों की होल्डिंग है। कंपनी में राकेश झुनझुनवाला की होल्डिंग 13885570 शेयर यानी 7.14 फीसदी है। वहीं, रेखा झुनझुनवाला की होल्डिंग 5182,750 शेयर यानी 2.67 फीसदी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।