विज्ञान सावंत के सुझाए इन तीन Hot Stocks पर लगाएं दांव, 2-3 हफ्तों में ही होगी डबल डिजिट कमाई

टीसीएस में 3350 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 3835 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 13 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है

अपडेटेड May 13, 2022 पर 11:06 AM
अवंती फीड्स में 410 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 542 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 19 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है

GEPL Capital के विज्ञान सावंत

पिछले 6 हफ्तों से निफ्टी निफ्टी लोअर टॉप, लोअर बॉटम फार्मेशन बना रहा है। वहीं, पिछले 4 हफ्तों के दौरान ये 17185 पर स्थित 20-वीक SMA के नीचे बना हुआ है जो इंडेक्स में बियरिश सेंटीमेंट का संकेत है। डेली चार्ट पर निफ्टी के लिए पिछले 5 दिनों से 16,500 के स्तर के करीब रजिस्टेंस नजर आ रहा है जो बाजार के निगेटिव रुझान का संकेत है।

बाजार के दूसरे इंडीकेटरों पर नजर डालें तो वीकली चार्ट पर RSI (relative strength index) 40 के नीचे नजर आ रहा है। ये भी निगेटिव मोमेंट की ओर इशारा कर रहा है। निफ्टी के लिए 16500 पर पहला और 17000 पर दूसरा रजिस्टेंस दिख रहा है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 15671 और 15450 पर सपोर्ट दिख रहा है।


Trade Spotlight-आज कमाई के लिए इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, स्किपर और मैन इंडस्ट्रीज में क्या हो आपकी ट्रेडिंग रणनीति

हमारा मानना है कि निफ्टी बियरिश मोड में है अगर निफ्टी नीचे की तरफ 15671 का स्तर तोड़ता है तो फिर ये आने वाले दिनों में 15450 के स्तर पर जा सकता है। वहीं, अगर निफ्टी 17251 के ऊपर जाकर टिकता है तो फिर ये हमारा बियरिश नजरिया बेमानी हो जाएगा।

विज्ञान सावंत के सुझाए आज के तीन बॉय कॉल जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है डबल डिजिट कमाई

Gujarat Gas: Buy | LTP: Rs 566.95 | गुजरात गैस में 522 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 626 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 10 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

TCS: Buy | LTP: Rs 3,408.65 | टीसीएस में 3350 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 3835 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 13 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

Avanti Feeds: Buy | LTP: Rs 456.35 |अवंती फीड्स में 410 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 542 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 19 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।