Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोना फीका, दिल्ली से पटना तक 10 शहरों में सबसे सस्ता बिक रहा यहां

Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड की चमक फीकी पड़ी तो तीन दिनों की स्थिरता के बाद चांदी भी आज सस्ती हुई है। जानिए इसकी वजह और चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है और देश के चार बड़े महानगरों में चांदी के भाव क्या हैं और आगे क्या रुझान है

अपडेटेड Aug 11, 2026 पर 7:37 AM
Gold-Silver Rate Today In India: सोने-चांदी की चमक आज फीकी पड़ी है। (File Photo- Pexels)

Gold Rate Today in India: जियो-पॉलिटकल टेंशन के बीच गोल्ड की चमक आज लगातार दूसरे दिन फीकी हुई है तो इंडस्ट्रियल डिमांड में नरमी से चांदी पर भी दबाव दिखा। गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में 10 ग्राम 24 कैरट वाला गोल्ड ₹390 और 22 कैरट वाला ₹360 सस्ता हुआ है तो 9 अगस्त की एक दिन की स्थिरता से पहले लगातार चार दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹8350 और 22 कैरट वाला ₹7650 महंगा हुआ था। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरट और 22 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 सस्ता हुआ है। चांदी की बात करें तो आज इसकी भी चमक फीकी हुई है। लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव नीचे आए हैं। एक किलो चांदी आज ₹100 सस्ती हुई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर  24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,52,110 ₹1,39,440 ₹1,14,120
मुंबई ₹1,51,960 ₹1,39,290 ₹1,13,970
कोलकाता ₹1,51,960 ₹1,39,290 ₹1,13,970
चेन्नई ₹1,52,170 ₹1,39,490 ₹1,17,640
बेंगलुरू ₹1,51,960 ₹1,39,290 ₹1,13,970
हैदराबाद ₹1,51,960 ₹1,39,290 ₹1,13,970
लखनऊ ₹1,52,110 ₹1,39,440 ₹1,14,120
पटना ₹1,52,010 ₹1,39,340 ₹1,14,020
जयपुर ₹1,52,110 ₹1,39,440 ₹1,14,120
अहमदाबाद ₹1,52,010 ₹1,39,340 ₹1,14,020


तीन दिनों की स्थिरता के बाद फिसली चांदी

चांदी की बात करें तो लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव कम हुए हैं। आज दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,44,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,49,900 है यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में बिक रही है।

क्या कहना है एक्सपर्ट का

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के ईबीजी कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रणव मेर के मुताबिक शॉर्ट टर्म में सोने-चांदी की चमक बढ़ सकती है। प्रमण का मानना है कि 10 ग्राम सोना ₹1.57 और 1 किलो चांदी ₹2.80 लाख का हो सकता है। एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च एनालिस्ट और वाइस प्रेसिडेंट जतिन त्रिवेदी का कहना है कि कि सोने में हालिया तेजी को अमेरिकी लेबर मार्केट के कमजोर आंकड़े, डॉलर की नरमी और फेडरल रिजर्व की अधिक नरम पॉलिसी की उम्मीदों से सपोर्ट मिला। अब इस हफ्ते निवेशकों के लिए अमेरिकी महंगाई के आंकड़े, फेड रेट को लेकर उम्मीदों में बदलाव, डॉलर, तेल की कीमतें और वेस्ट एशिया में होने वाली घटनाएं अहम होंगी।

ITR Notice: टाइम पर ITR भर दिया? फिर भी आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस!

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।