Bank Fixed Deposit: ये आठ बैंक बढ़ा चुके हैं FD पर ब्याज, अब ये हैं नई दरें

अभी तक बंधन बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, जन स्मॉल फाइनेंस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने रिटेल ग्राहकों के लिए FD पर ब्याज बढ़ाया है

अपडेटेड May 13, 2022 पर 12:18 PM
ये आठ बैंक दे रहे हैं FD पर ज्यादा ब्याज।

Fixed Deposit: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हाल में रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद बैंकों ने फिक्सड डिपॉजिट (Fixed Deposit - FD) पर ब्याज बढ़ाना शुरू कर दिया है। अब केनरा बैंक ने भी FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। अभी तक बंधन बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, जन स्मॉल फाइनेंस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने रिटेल ग्राहकों के लिए FD पर ब्याज बढ़ाया है। अब इस लिस्ट में केनरा बैंक का नाम भी शामिल हो गया है।

केनरा बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज

पब्लिक सेक्टर बैंक केनरा बैंक ने 2 करोड़ रुपये तक की FD पर ब्याज दरें बढ़ा दी है। ये नई दरें 12 मई से लागू हो चुकी है। 7 दिन से 45 दिन की FD पर बैंक 2.9 फीसदी ब्याज दे रहा है। 46 दिन से 90 दिन और 91 दिन से 179 दिन की FD पर ग्राहकों को 4 और 4.05 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। 180 दिन से 269 दिन की एफडी पर ब्याज दर को 4.4 फीसदी से बढ़ाकर 4.5 फीसदी कर दिया गया है। वरिष्ठ नागरिकों को सभी FD पर आधा फीसदी ज्यादा ब्याज मिल रहा है।


एक्सिस बैंक की ये हैं नई FD दरें 

एक्सिस बैंक अलग-अलग समय की FD पर 2.5 प्रतिशत से 5.75 प्रतिशत का ब्याज दे रही है। वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिन से 10 साल में मैच्योर होने वाली FD पर 2.5% से 6.50% तक का ब्याज मिल रहा है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी 10 मई 2022 से 2 करोड़ रुपये और उससे अधिक के Domestic Bulk Term Deposits पर ब्याज बढ़ा दिया है।

इन बैंकों ने बढ़ाया FD पर ब्याज

कोटक महिंद्रा बैंक ने एफडी की ब्याज दरों में क्रमश: 390 दिन और 23 महीने की अवधि के लिए 30 बेसिस पॉइंट और 35 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है। बंधन बैंक ने जमा पर ब्याज दर को एक साल से 18 महीने और 18 महीने से अधिक की अवधि के लिए दो साल से कम समय वाली FD पर 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) एफडी ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी 6 मई से FD पर ब्याज बढ़ा दिया है।

Trade Spotlight-आज कमाई के लिए इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, स्किपर और मैन इंडस्ट्रीज में क्या हो आपकी ट्रेडिंग रणनीति

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।