भारतीय स्टार्टअप्स ने कर्मचारियों की 8-11% बढ़ाई सैलरी, ESOP का बढ़ा क्रेज, जानें किस पद पर कितनी सैलरी मिल रही?

भारतीय स्टार्टअप्स ने इस साल अपने कर्चमारियों की सैलरी में 8 से 11 प्रतिशत का इजाफा किया है। इसमें भी शुरुआती और मिडिल लेवल के कर्मचारियों को सबसे अधिक 15-20 प्रतिशत का इंक्रीमेंट मिला है। एलीवेशन कैपिटल (Elevation Capital) की 'स्टार्टअप पेपल्स रिपोर्ट 2023' से ये जानकारी निकलकर सामने आई है

अपडेटेड Aug 10, 2023 पर 2:23 PM
Story continues below Advertisement
करीब 25% स्टार्टअप्स ने सैलरी बढ़ोतरी को एक या दो तिमाहियों के लिए टाल दिया है

भारतीय स्टार्टअप्स ने इस साल अपने कर्चमारियों की सैलरी में 8 से 11 प्रतिशत का इजाफा किया है। इसमें भी शुरुआती और मिडिल लेवल के कर्मचारियों को सबसे अधिक 15-20 प्रतिशत का इंक्रीमेंट मिला है। एलीवेशन कैपिटल (Elevation Capital) की 'स्टार्टअप पेपल्स रिपोर्ट 2023' से ये जानकारी निकलकर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सैलरी बढ़ोतरी में करीब 50 प्रतिशत योगदान कर्मचारियों के पिछले एक साल का प्रदर्शन रहा है। वहीं अतिरिक्त जिम्मेदारियों और प्रमोशन की 20 प्रतिशत भूमिका रही है। सैलरी बढ़ोतरी में जिन अन्य पहलुओं को योगदान रहा, उसमें नए एसाइनमेंट/कैरियर में प्रगति (15 प्रतिशत), महंगाई और मार्केट कॉम्पिटीशन (10 प्रतिशत), और अन्य अस्पष्ट कारण (5 प्रतिशत) शामिल थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, CXOs और फंक्शन हेड जैसे टॉप लेवल के कर्मचारियों के लिए सैलरी इंक्रीमेंट की जगह, स्टॉक आधारित वेतन बढ़ोतरी का अधिक चलन बढ़ा है। Elevation Capital में टैलेंट के वाइस-प्रेसिडेंट, कालन एच ने बताया, "हमने पाया कि 50 प्रतिशत कंपनियां कैश में कम बढ़ोतरी के बदले अतिरिक्त इक्विटी पेमेंट ऑफर करने पर विचार कर रही थीं। हालांकि इनमें से कई कंपनियां अभी भी विचार-विमर्श के चरण में है। वहीं इनमें से कुछ कंपनियां इन इक्विटी ऑफर के फैसले के साथ आगे बढ़ चुकी हैं।"

बता दें कि करीब 25 प्रतिशत स्टार्टअप्स ने अपनी कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी को एक या दो तिमाहियों तक के लिए टाल दिया है। कर्मचारियों का परफॉर्मेंस पेमेंट या वेरिएबल बोनस को कर्मचारियों के वेरिएबल कंपोनेंट का 50 से 100 प्रतिशत रहा। हालांकि किसी भी कर्मचारी ने इन कंपनियों के पेमेंट पर कोई मल्टीपल ऑफर नहीं किया।


यह भी पढ़ें- Union Bank ने सरकार को दिया रिकॉर्ड डिविडेंड का चेक, शेयरों से मुनाफे के लिए ऐसे बनाएं स्ट्रैटजी

करीब 80 प्रतिशत स्टार्टअप्स कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को जो एंप्लॉयी स्टॉक ओनरशिप प्लान (ESOP) ऑफर किए हैं, उनके भुनाने की अवधि 4 साल की रही है। वहीं बाकी कंपनियों ने 4 साल से अधिक समयसीमा के साथ इन ESOP को ऑफर किया है।

सैलरी को लेकर क्या रहा ट्रेंड

स्टार्टअप्स में 'इंजीनियरिंग' से जुड़े पदों पर कितनी सैलरी मिल रही है, इसे आप नीचे दिए गए चार्ट में देख सकते हैं-

How is India's tech talent distributed

'प्रोडक्ट मैनेजमेंट' के लिए स्टार्टअप्स में कितनी सैलरी मिल रही है, इसे आप नीचे दिए गए चार्ट में देख सकते हैं-

How is India's tech talent distributed2

'डिजाइन' से जुड़े रोल के लिए स्टार्टअप्स में कितनी सैलरी मिल रही है, इसे आप नीचे दिए गए चार्ट में देख सकते हैं-

How is India's tech talent distributed3

'डेटा साइंस' से जुड़े रोल के लिए स्टार्टअप्स में कितनी सैलरी मिल रही है, इसे आप नीचे दिए गए चार्ट में देख सकते हैं-

How is India's tech talent distributed4

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।