भारतीय स्टार्टअप्स ने इस साल अपने कर्चमारियों की सैलरी में 8 से 11 प्रतिशत का इजाफा किया है। इसमें भी शुरुआती और मिडिल लेवल के कर्मचारियों को सबसे अधिक 15-20 प्रतिशत का इंक्रीमेंट मिला है। एलीवेशन कैपिटल (Elevation Capital) की 'स्टार्टअप पेपल्स रिपोर्ट 2023' से ये जानकारी निकलकर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सैलरी बढ़ोतरी में करीब 50 प्रतिशत योगदान कर्मचारियों के पिछले एक साल का प्रदर्शन रहा है। वहीं अतिरिक्त जिम्मेदारियों और प्रमोशन की 20 प्रतिशत भूमिका रही है। सैलरी बढ़ोतरी में जिन अन्य पहलुओं को योगदान रहा, उसमें नए एसाइनमेंट/कैरियर में प्रगति (15 प्रतिशत), महंगाई और मार्केट कॉम्पिटीशन (10 प्रतिशत), और अन्य अस्पष्ट कारण (5 प्रतिशत) शामिल थे।
