Credit Cards

Invesco ने घटाई Swiggy और Pine Labs की वैल्यूएशन, दोनों जल्द IPO लाने की कर रहीं तैयारी

हाल ही में खबर आई थी कि बैंकरों ने भरोसा जताया है कि Swiggy 10-13 अरब डॉलर के मार्केट कैप पर लिस्ट होगी। स्विगी ने जनवरी 2022 में 10.7 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर 70 करोड़ डॉलर जुटाए थे। Pine Labs 1 अरब डॉलर के IPO पर विचार कर रही है,​ जिसके तहत वह 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन चाह सकती है। पाइन लैब्स ने हाल ही में अपना बेस सिंगापुर से भारत में शिफ्ट किया है

अपडेटेड Jul 12, 2024 पर 1:20 PM
Story continues below Advertisement
30 अप्रैल 2024 तक, Swiggy में इनवेस्को की हिस्सेदारी 21.90 करोड़ डॉलर थी।

यूएस-बेस्ड निवेशक इनवेस्को ने फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) की फेयर वैल्यू को घटा दिया है। हालांकि कमी मामूली है। यह जानकारी इनवेस्को की ओर से अमेरिकी रेगुलेटर 'सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन' (SEC) को फाइल किए गए पीरियोडिक अपडेट से सामने आई है। स्विगी जल्द ही IPO लाने वाली है। फाइलिंग से पता चला है कि 30 अप्रैल 2024 तक, स्विगी में इनवेस्को की हिस्सेदारी 21.90 करोड़ डॉलर थी। इससे पहले की तिमाही में यह हिस्सेदारी 22 करोड़ डॉलर थी। इस आधार पर इनवेस्को के असेसमेंट के मुताबिक, ​स्विगी की वैल्यूएशन घटकर 12.3 अरब डॉलर पर आ गई, जो इनवेस्को के पिछले असेसमेंट में 12.7 अरब डॉलर आंकी गई थी।

इनवेस्को ने स्विगी के पिछले फंडिंग राउंड का नेतृत्व किया था। स्विगी ने जनवरी 2022 में 10.7 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर 70 करोड़ डॉलर जुटाए थे। फेयर वैल्यू में एडजस्टमेंट्स आमतौर पर एक निजी निवेशक की ओर से मैक्रो और माइक्रोएनवायरनमेंट के इंटर्नल असेसमेंट पर बेस्ड होते हैं। वे कुल वैल्यूएशन में इजाफे या कमी का संकेत नहीं देते हैं।

बैंकरों को स्विगी के 10-13 अरब डॉलर के मार्केट कैप पर लिस्ट होने की उम्मीद


हाल ही में खबर आई थी कि बैंकरों ने भरोसा जताया है कि स्विगी 10-13 अरब डॉलर के मार्केट कैप पर लिस्ट होगी। वर्तमान में सेकेंडरी ट्रांजेक्शंस में इसकी वैल्यूएशन 9.3 अरब डॉलर है, जहां एक्सेल, एलिवेशन, प्रोसस जैसे शुरुआती निवेशक कुछ लाभ कमाने के लिए हिस्सेदारी कम कर रहे हैं।

Zepto अगले 24 महीने में बन जाएगी D-Mart से भी बड़ी कंपनी: को-फाउंडर आदित पलिचा

Pine Labs की वैल्यूएशन कितनी घटाई

इनवेस्को ने पेमेंट्स कंपनी पाइनलैब्स की वैल्यूएशन भी घटा दी है। इनवेस्को ने कहा कि 30 अप्रैल तक पाइन लैब्स की वैल्यूएशन 3.5 अरब डॉलर थी। यह इनवेस्को के पिछले असेसमेंट में 3.8 अरब डॉलर आंकी गई थी। पाइन लैब्स ने हाल ही में अपना बेस सिंगापुर से भारत में शिफ्ट किया है। इसने पिछली बार 5 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर फंड जुटाया था। पाइन लैब्स 1 अरब डॉलर के IPO पर विचार कर रही है,​ जिसके तहत वह 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन चाह सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।