किरण मजूमदार शॉ ने महिलाओं के हेल्थ प्लेटफॉर्म Gytree.com में किया निवेश, जानें डिटेल

महिलाओं के हेल्थ से जुड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Gytree.com ने बुधवार 11 जनवरी को अपने पहले फंडिंग राउंड को पूरा करने की जानकारी दी। इस फंडिंग राउंड के दौरान बॉयोकॉन की फाउंडर किरण मजमूदार शॉ (Kiran Mazumdar Shaw) और आदित्य बिड़ला कैपिटल के पूर्व सीईओ अजय श्रीनिवासन (Ajay Srinivasan) सहित कई लोगों ने स्टार्टअप में निवेश किया

अपडेटेड Jan 11, 2023 पर 8:39 PM
Gytree.com ने यह नहीं बताया कि उसे इस फंडिंग राउंड में कितनी रकम मिली है

महिलाओं के हेल्थ से जुड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Gytree.com ने बुधवार 11 जनवरी को अपने पहले फंडिंग राउंड को पूरा करने की जानकारी दी। इस फंडिंग राउंड के दौरान बॉयोकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार शॉ (Kiran Mazumdar Shaw), आदित्य बिड़ला कैपिटल के पूर्व सीईओ अजय श्रीनिवासन (Ajay Srinivasan), सैन फ्रासिंस्को स्थिति मिली क्लीनिक की फाउंडर अनु शर्मा और रेनमैटर इनवेस्टमेंट्स आदि ने स्टार्टअप में निवेश किया है। हालांकि स्टार्टअप ने यह नहीं बताया कि उसे इस फंडिंग राउंड में कितनी रकम मिली है।

स्टार्टअप ने कहा कि महिलाओं में इस समय स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते अपनी जॉब छोड़ने की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे में इस फडिंग से उसे अपने प्लेटफॉर्म को बड़ा करने और महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को दूर करने में मदद मिलेगी।

Gytree.com की स्थापना शैली चोपड़ा ने की है। यह प्लेटफॉर्म बेहतर स्वास्थ्य नतीजों के लिए महिलाओं को एक डैशबोर्ड, एक्सपर्ट्स और पर्सनल केयर मुहैया करने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। स्टार्टअप ने बताया कि वह स्त्री-रोग से जुड़े कंज्यूमर सेवाओं के आसपास सेवाएं देती है। इसमें मेंटल हेल्थ सपोर्ट, न्यूट्रिशन से जुड़ी काउंसलिंग और नियमित डिजिटल हेल्थ चेकअप आदि शामिल हैं।


यह भी पढ़ें- Gainers & Losers: सेंसेक्स में मामूली गिरावट, आज इन 10 शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा हलचल

शैली चोपड़ा एक आंत्रप्रेन्योर हैं, जिन्होंने इससे पहले शीदपीपल (SheThePeople) नाम की महिलाओं के लिए एक मंच स्थापित किया था, जिसमें आनंद महिंद्रा ने भी निवेश किया गया था। कंपनी ने कहा कि महिलाओं के हेल्थ सॉल्यूशंस को लेकर मांग थी और Gytree.com का विचार इसी 2 करोड़ सदस्यों वाली कम्युनिटी SheThePeople के अंदर से आया है।

चोपड़ा ने कहा, "भारतीय महिलाओं को देखभाल के लिए 360-डिग्री अप्रोच की जरूरत है क्योंकि बहुत सारी समस्याओं के लक्षण और उसके असर एक जैसे होते हैं। Gytree प्लेटफॉर्म के जरिए हम यही ऑफर कर रहे हैं। इस न केवल कहीं से और किसी भी समय एक्सेस किया जा सकता है, बल्कि यह निजी और अंतरंग हेल्थ समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा का भी सुरक्षित माहौल देता है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।