Koo को नए फंड की जरूरत है। इस स्टार्टअप के को-फाउंडर मयंक बिदावतका ने यह बताया। उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इसमें कहा है कि कू को नया फंड चाहिए या कोई दूसरी कंपनी इसका अधिग्रहण कर ले जिसके पास इसे आगे ले जाने की क्षमता हो। उन्होंने LinkedIn पर कहा है कि कू को अगले चरण में स्केल की जरूरत है। यह तभी होगा जब नया फंड आए या कोई ऐसी कंपनी इसे खरीद ले, जिसके पास पहले से स्केल हो। मार्केट की अभी जो स्थिति है, उसमें किसी दूसरे के साथ पार्टनरशिप का विकल्प अच्छा रहेगा।
