Meesho ने अपने कर्मचारियों को दी दुनिया के किसी भी कोने से काम करने की इजाजत

मीशो उन ग्लोबल कंपनियों की बढ़ती लिस्ट में शामिल हो गई है, जो अपने ऑर्गनाइजेशन को भविष्य में किसी भी संभावित आपदा से सुरक्षित कर रहे हैं

अपडेटेड Feb 07, 2022 पर 7:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मीशो इंटरनेट कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी है

इंटरनेट कॉमर्स की दिग्गज कंपनी मीशो (Meesho) के कर्मचारी अब दुनिया के किसी भी कोने से काम कर सकेंगे। इसके साथ ही मीशो उन ग्लोबल कंपनियों की बढ़ती लिस्ट में शामिल हो गई है, जो अपने ऑर्गनाइजेशन को भविष्य में किसी भी संभावित आपदा से सुरक्षित कर रहे हैं और अपने वर्कफोर्स को महामारी के बाद फिर से संगठित कर रहे हैं।

मीशो ने इस वर्क पॉलिसी को 'सीमा रहित वर्कप्लेस मॉडल' नाम दिया है, जिसका उद्देश्य वर्कप्लेस का डिसेंट्रलाइज करना है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह अपने कर्मचारियों को घर, ऑफिस या उनकी पसंद के किसी भी स्थान से काम करने का विकल्प दे रहे हैं। कर्मचारियों की मांग के आधार पर कंपनी उन जगहों पर सैटलाइट ऑफिस खोलेगी, जहां अधिक संख्या में टैलेंट मौजूद हैं।

नया मॉडल कंपनी को ग्लोबल लेवल पर मौजूद वर्कफोर्स को भी भुनाने का अवसर देता है क्योंकि भारत की टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में अच्छे टैलेंट को लेकर युद्ध की स्थिति देखी जा रही है।


मीशो के फाउंडर और सीईओ, विदित आत्रे ने कंपनी के इस कदम को लेकर सिलसिलेवार ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने कहा, "कंपनी मैनेजमेंट को यह स्वीकार करने की जरूरत है क कर्मचारियों की भावनात्मक और शारीरिक सुरक्षा उनके काम करने के लोकशन से अधिक अहम है।"

यह भी पढ़ें- Indigo कैसे कोरोना के बीच प्रॉफिट कमाने वाली एयरलाइंस बन गई?

उन्होंने कहा, "मीशो में सप्ताह की शुरुआत के लिए इससे रोमांचक तरीका कोई और हो ही नहीं सकता है। हम हमेशा के एक बाउंड्रीलेस वर्कप्लेस मॉडल अपनाने जा रहे है। मीशो के कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस अब लचीलापन और सुविधाजनक होना जा रहा है।"

मीशो अपने कर्मचारियों को रीयल-टाइम और वर्चुअल सहयोग टूल के जरिए एक दूसरे से जोड़ेगा, जिससे वे बिना किसी बाधा के एक दूसरे के साथ काम कर सकें। इसके अलावा कंपनी हर तीन महीने पर होने वाले अपने समिट कॉन्फ्रेंस के लिए ट्रिप का आयोजित करेगी, जिससे टीम के सभी सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से मिलने और सहयोग करने के लिए पर्याप्त अवसर मिल सके। इसके अलावा कंपनी कर्मचारियों के लिए गोवा, शिमला और मनावी आदि जगहों पर सालाना 'वर्कएशन (workation)' भी आयोजित करेगी।

कामकाजी पैरेंट्स की सुविधा के लिए, मीशो 6 साल तक के बच्चों वाले कर्मचारियों के लिए डेकेयर फैसिलिटीज भी स्पॉन्सर करेगी। मीशो के बेंगलुरु स्थित मुख्यालय में भी इस सुविधा को कर्मचारी ले सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।