Get App

स्टार्टअप्स में निवेश के मामले में काफी स्मार्ट हैं ये 5 एंजेल इनेवस्टर्स

ASK प्राइवेट वेल्थ हुरुन इंडिया फ्यूचर यूनिकॉर्न इंडेक्स के मुताबिक, भारत के टॉप 5 एंजेल इनवेस्टर्स में Cred के कुणाल शाह और Shark Tank के अनुपम मित्तल शामिल हैं। इसके अलावा, स्नैपडील से जुड़े आनंद चंद्रशेखरन, कुणाल बहल और रोहित बंसल भी इस लिस्ट में मौजूद हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 30, 2023 पर 7:12 PM
स्टार्टअप्स में निवेश के मामले में काफी स्मार्ट हैं ये 5 एंजेल इनेवस्टर्स
'फ्यूचर यूनिकॉर्न्स' के बेस्ट पोर्टफोलियो वाले टॉप 5 इनवेस्टर्स में से तीन स्नैपडील से जुड़े रहे हैं।

कॉम्पिटिशन और अंदरूनी लड़ाई की वजह से कुछ साल पहले स्नैपडील की हालत खराब हो गई थी और इसे फिर से लॉन्च किया गया। इन तमाम मुश्किलों से जूझने के बावजूद इससे जुड़े रहे लोग अभी भारत के टॉप एंजेल इनवेस्टर्स हैं। 'फ्यूचर यूनिकॉर्न्स' के बेस्ट पोर्टफोलियो वाले टॉप 5 इनवेस्टर्स में से तीन इस ई-कॉमर्स कंपनी से जुड़े रह चुके हैं- आनंद चंद्रशेखरन, कुणाल बहल और रोहित बंसल।

ASK प्राइवेट वेल्थ हुरुन इंडिया फ्यूचर यूनिकॉर्न इंडेक्स के मुताबिक, भारत के टॉप 5 एंजेल इनवेस्टर्स में क्रेड (Cred) के कुणाल शाह और शार्क टैंक (Shark Tank) के अनुपम मित्तल भी शामिल हैं। मित्तल Shaadi.com के फाउंडर भी हैं।

इस लिस्ट में 147 ऐसी स्टार्टअप कंपनियों की पहचान की गई है, जो अगले पांच साल में यूनिकॉर्न बन सकती हैं। यूनिकॉर्न ऐसी प्राइवेट स्टार्टअप कंपनियों को कहा जाता है, जिनकी वैल्यूएशन 1 अरब डॉलर से ज्यादा हो। कुछ कंपनियों के लिए पांच साल का टारगेट रखा गया है, जबकि बाकी कंपनियों के लिए 3 साल की अवधि तय की गई है। हम यहां कुछ ऐसे इनवेस्टर्स के बारे में बता रहे हैं जिनके पोर्टफोलियो में भविष्य के यूनिकॉर्न हैं।

स्टार्टअप्स के लिए फंडिंग का सूखा, 2023 के पहले छह महीनों में 79% कम पैसे जुटाए

आनंद चंद्रशेखरन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें