Get App

अब Koo में हुई छंटनी, लागत घटाने और बिजनेस स्ट्रीमलाइन करने के लिए कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

Koo के प्रवक्ता ने कंपनी तेज ग्रोथ के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में वर्कफोर्स को बिजनेस की मौजूदा जरूरतों को पूरा करने के लिए सुव्यवस्थित किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2022 पर 10:58 PM
अब Koo में हुई छंटनी, लागत घटाने और बिजनेस स्ट्रीमलाइन करने के लिए कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
Koo को साल 2020 में अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिदावतका ने मिलकर शुरू किया था

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू (Koo) ने लागत में कटौती और बिजनेस को सुव्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए अपने सभी ऑपरेशंस में कर्मचारियों की छंटनी की है। हालांकि कंपनी ने छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों की सटीक संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। Koo में यह छंटनी ऐसे समय में हुई है जब पूरी इंडस्ट्री में फंडिंग की कमी की समस्या से जूझ रही है। खासतौर से ग्रोथ और उसके बाद के स्टेज वाले स्टार्टअप्स के लिए यह समस्या अधिक है।

Koo के प्रवक्ता ने मनीकंट्रोल से छंटनी की खबर पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों की सटीक संख्या नहीं बताई। लेकिन यह जरूर कहा कि कुछ मीडिया खबरों में जो संख्या बताई गई है, वास्तविक संख्या उससे काफी कम है। फिलहाल में Koo में कुल करीब 360 कर्मचारी काम करते हैं।

Inc42 की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने अपने ऑपरेशंस और बैंक-एंड टीम से करीब 40 कर्मचारियों की छंटनी की है। इनमें से अधिकतर कर्मचारी कंपनी के दिल्ली और उत्तरी जोन के ऑफिसों में काम करते थे।

कू के प्रवक्ता ने आगे कहा कि कंपनी फिलहाल तेज ग्रोथ के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में वर्कफोर्स को बिजनेस की मौजूदा जरूरतों को पूरा करने के लिए सुव्यवस्थित किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें