Get App

MPL करेगी 100 कर्मचारियों की छंटनी, इंडोनेशिया के मार्केट से बाहर हुई कंपनी

इसके साथ ही मंदी के कारण भारतीय स्टार्टअप ने इंडोनेशिया के मार्केट से बाहर निकलने का भी ऐलान कर दिया है। बेंगलुरु स्थित कंपनी मोबाइल प्रीमियर लीग ऐप (MPL app) पर अपने स्ट्रीमिंग प्रोडक्ट को भी खत्म कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2022 पर 10:58 PM
MPL करेगी 100 कर्मचारियों की छंटनी, इंडोनेशिया के मार्केट से बाहर हुई कंपनी
MPL भारत, इंडोनेशिया, यूरोप और पूरे अमेरिका में 90 मिलियन से अधिक यूजर्स होने का दावा करती है

स्पोर्ट्स और स्किल गेमिंग ऐप मोबाइल प्रीमियर लीग (Mobile Premier League- MPL) 100 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। यह कंपनी के कर्मचारियों की संख्या का लगभग 10 प्रतिशत है। इसके साथ ही मंदी के कारण भारतीय स्टार्टअप ने इंडोनेशिया के मार्केट से बाहर निकलने का भी ऐलान कर दिया है। बेंगलुरु स्थित कंपनी एमपीएल ऐप (MPL app) पर अपने स्ट्रीमिंग प्रोडक्ट को भी खत्म कर रही है।

मोबाइल प्रीमियर लीग के को-फाउंडर्स साई श्रीनिवास और शुभ मल्होत्रा ने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में कहा, "पिछले कुछ महीने खासे खराब रहे हैं। हर कॉस्ट पर ग्रोथ का विचार उलट गया है। इसकी तुलना में अब मार्केट प्रॉफिटेबिल ग्रोथ को सपोर्ट कर रहा है।" इसकी एक कॉपी मनीकंट्रोल के पास भी उपलब्ध है।

अपने ईमेल में संस्थापकों ने आगे कहा कि यह जरूरी है कि हम एक कंपनी के रूप में इस बदलाव का जवाब दें। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा कहा है कि मार्केट एक बहती नदी की तरह है। आप इससे लड़ नहीं सकते, आपको नीचे की ओर जाना होगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को निकाला जा रहा है उन्हें कंपनी से मिलने वाले सभी लाभ दिए जाएंगे। कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल के अनुसार, स्थिति में सुधार होने के बाद इन्हें आगे अवसर दिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें