फैशन स्टार्टअप Virgio ने जुटाई ₹306 करोड़ की फंडिंग, Myntra के पूर्व सीईओ अमर नागाराम की है कंपनी

फैशन टेक स्टार्टअप विर्जियो (Virgio) ने अपनी सीरीज ए राउंड की फंडिंग के तहत 3.7 करोड़ डॉलर (करीब 306 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। जिन निवेशकों से ये पैसे जुटाए गए हैं, उनमें प्रोसुस वेंचर्स (Prosus Ventures), एसेल (Accel) और अल्फा वेव (Alpha Wave) का नाम शामिल हैं

अपडेटेड Dec 16, 2022 पर 5:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Virgio शुरू करने से पहले नागाराम ने करीब 7 सालों तक फ्लिपकार्ट और मिंट्रा के साथ काम किया था

फैशन टेक स्टार्टअप विर्जियो (Virgio) ने अपनी सीरीज ए राउंड की फंडिंग के तहत 3.7 करोड़ डॉलर (करीब 306 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। जिन निवेशकों से ये पैसे जुटाए गए हैं, उनमें प्रोसुस वेंचर्स (Prosus Ventures), एसेल (Accel) और अल्फा वेव (Alpha Wave) का नाम शामिल हैं। विर्जियो ने ये पैसे ऐसे समय में जुटाए हैं, जब स्टार्टअप इंडस्ट्री मोटे तौर पर फंडिंग की कमी की समस्या से जूझ रही है। Virgio, मिंट्रा के पूर्व सीईओ अमर नागाराम (Amar Nagaram) की कंपनी है जिसका फोकस युवा पीढ़ी के फैशन पर है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि वह फंडिंग से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी के डेवलपमेंट और अच्छे टैलेंट को हायर करने में करेगी।

Virgio शुरू करने से पहले नागाराम ने करीब 7 सालों तक फ्लिपकार्ट और मिंट्रा के लिए काम किया था। उन्होंने साल 2021 में मिंट्रा के सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया और इस साल की शुरुआत में अपनी खुद की नई कंपनी शुरू की।

Virgio में कई बड़े एंजल इनवेस्टर्स ने निवेश किया हुआ है। इनमें Cult.fit के को-फाउंडर मुकेश बंसल, क्रेड के फाउंडर कुणाल शाह, फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बसंल, ओला के को-फाउंडर भाविश अग्रवाल, मीशो के को-फाउंडर विदित आत्रे, सैफ अली खान, स्विगी के को-फाउंडर श्रीहर्ष मजेटी आदि शामिल हैं।


यह भी पढ़ें- Share Market: लगातार दूसरे दिन लुढ़का शेयर बाजार, निवेशकों को ₹5.5 लाख करोड़ का हुआ घाटा

विर्जियो का लक्ष्य एक ग्लोबल फैशन ब्रांड बनने का है। कंपनी ने बताया कि वह पूरे फैशन लाइफसाइकल को अधिक सुव्यवस्थित बनाने और वास्तविक समय में फैशन ऑफर को सक्षम बनाने के लिए डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री की पूरी प्रक्रिया में टेक्नोलॉदी का इस्तेमाल करती है।

नागाराम ने बताया कि विर्जियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर बदलते ट्रेंड को समझती है और सभी ट्रेंड के मुताबिक डिमांड का अनुमान लगाती है। इसके बाद इस जानकारी को सप्लाई चेन की प्रक्रिया में लागू किया जाता है, जिससे लगभग वास्तिक समय में मौजूदा फैशन ट्रेंड के साथ शानदार और किफायती ऑफर किए जा सकें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।