Share Market: लगातार दूसरे दिन लुढ़का शेयर बाजार, निवेशकों को ₹5.5 लाख करोड़ का हुआ घाटा

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 16 दिसंबर को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स जहां 460 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी 18,300 के स्तर नीचे जाकर बंद हुआ। आईटी शेयरों में खासतौर से बिकवाली देखने को मिली। इसके साथ ही निवेशकों को पिछले 2 दिनों में अब तक करीब 5.5 लाख करोड़ रुपये का घाटा हो चुका है

अपडेटेड Dec 16, 2022 पर 3:50 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप लुढ़ककर 285.74 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 16 दिसंबर को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) करीब 0.75 फीसदी या 461 22 अंक गिरकर 61,337.81 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी (Nifty) आज 0.76% फीसदी या 142.25 अंक लुढ़कर 18,272.65 के स्तर पर आ गया। आईटी शेयरों में आज खासतौर से बिकवाली देखने को मिली। इसके गिरावट के साथ शेयर बाजार के निवेशकों की आज संपत्ति करीब 2.95 लाख करोड़ रुपये घट गई।

निवेशकों को 2 दिन में 6 लाख करोड़ का घाटा

इससे पहले गुरुवार को भी सेंसेक्स में करीब 878 अंकों की गिरावट देखी गई थी। वहीं निफ्टी करीब 265 अंक टूटकर बंद हुआ था। पिछले दो दिनों की गिरावट को मिला दें, तो शेयर बाजार के निवेशकों को इन दो दिनों में अब तक करीब 5.73 लाख करोड़ रुपये का घाटा हो चुका है।

BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप


बाजार में गिरावट के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन (Market Capitalisation) आज लुढ़ककर 285.52 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक दिन पहले यानी गुरुवार 15 दिसंबर को 288.47 लाख करोड़ रुपये था। वहीं बुधवार 14 दिसंबर को यह आंकड़ा 291.25 लाख करोड़ था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप आज करीब 2.95 लाख करोड़ रुपये घट गया। जबकि पिछले 2 दिनों में इसमें करीब 5.73 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के सिर्फ 3 शेयर में ही आज दिखी तेजी

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से आज सिर्फ 3 शेयर ही ऐसे रहे, जो बढ़त के साथ बंद हुए हैं। इन तीन शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और नेस्ले (Nestle) शामिल हैं। इन शेयरों में 0.19% फीसदी से लेकर 0.61% तक की तेजी देखी गई।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर आज सबसे अधिक लुढ़के

वहीं दूसरी तरफ आज सेंसेक्स के जिन शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली, उनमें क्रमश: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), एशियन पेंट्स (Asian Paints), डा. रेड्डीज (Dr Reddy's), टीसीएस (TCS) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का नाम शामिल है। ये सभी शेयर आज 1.79 फीसदी से लेकर 2.44 फीसदी तक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Tata Motors सेंसेक्स में Dr Reddy's की लेगी जगह, Nuvama का अनुमान- 3.5 करोड़ डॉलर का होगा इनफ्लो

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

263 शेयरों में लगा अपर सर्किट

BSE की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार 16 दिसंबर को करीब 265 शेयरों ने अपने ऊपरी सर्किट की सीमा को छुआ। जिन शेयरों में अपर सर्किट लगा है, उनमें बजाज हिंदुस्तान शुगर (Bajaj Hindusthan Sugar), मद्रास फर्टिलाइजर्स (Madras Fertilizers), एक्सिसकैड्स टेक्नोलॉजीज (Axiscades Technologies), जिंदल पॉली इनवेस्टमेंट (Jindal Poly Investment), वंडर फाइब्रोमैट्स (Wonder Fibromats) और डीजे मीडियाप्रिंट एंड लॉजिस्टिक्स (DJ Mediaprint & Logistics) आदि शामिल रहे। इसके अलावा 136 शेयर आज ऐसे भी रहे, जिनमें आज लोअर सर्किट लगा है।

125 शेयरों ने छुआ अपना नया 52-वीक हाई

हालांकि इस गिरावट भरे माहौल में भी कम से कम 125 शेयर ऐसे रहे, जो तेजी के साथ आज अपने एक साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए। इन शेयरों में भारत बिजली (Bharat Bijlee), धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank), इवांस इलेक्ट्रिक (Evans Electric), लर्सन एंड टुब्रो (L&T), रेमंड (RAYMOND) और यूको बैंक (Uco Bank) आदि शामिल रहे। वहीं करीब 37 शेयर ऐसे भी रहे, जिन्होंने आज कारोबार के दौरान लुढ़ककर अपने एक साल के सबसे निलचे स्तर को छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।